भू माफियाओं के खिलाफ नगर आयुक्त सख्त

-अवैध अतिक्रमण पर चलेगा निगम का बुलडोजर

गाजियाबाद। नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ भूमाफियाओं के खिलाफ काफी सख्त है। नगर निगम सीमा अंतर्गत आने वाली सरकारी भूमि का जायजा लेना शुरू कर दिया है। जिसमें उनके द्वारा विजय नगर जोन का दौरा किया गया। शहर में नगर निगम सीमा अंतर्गत आनी वाल सरकारी भूमि हुए कब्जे की नगर निगम कुंडली खंगाल रहा है। भूमाफियाओं के खिलाफ जोरदार कार्रवाई की तैयारी चल रही है। नगर आयुक्त ने अधिकारियों से भू माफियाओं की लिस्ट मांगी है। नगर आयुक्त का आदेश है कि नगर निगम की कब्जामुक्त कराकर तत्काल उस पर तारबंदी की जाए, यह नही कि जमीन को कब्जामुक्त कराने के बाद फिर से ही वैसा छोड़ दिया जाए।

संपत्ति विभाग टीम के साथ बुधवार को नगर आयुक्त ने विजय नगर जोन के अंतर्गत डूंडाहेड़ा ग्राम स्थित खसरा संख्या 121, 122, 123, 124, 308, 306 का जायजा लिया। नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम की खाली पड़ी भूमि को शहर हित योजनाओं में लाया जाएगा। जिसमें ना केवल नगर निगम को हित होगा बल्कि शहर वासियों को भी सहूलियत रहेगी। ट्रांसफर स्टेशन, एमआरएफ, गैराज व अन्य योजनाएं बनाते हुए रिक्त पड़ी नगर निगम की भूमि पर कराया जा सकता है, अवैध अतिक्रमण पर भी नगर निगम द्वारा लगातार कार्यवाही की जाती रही है। जिसको बनाए रखने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर संपत्ति अधीक्षक भोलानाथ गौतम व अन्य टीम उपस्थित रही।