खुला रास्ता, संपत्तियों को लीज रेंट पर देकर आय बढ़ाएगा नगर निगम

गाजियाबाद। नगर निगम ने अपनी आय बढ़ाने के लिए अब संपत्तियों का लीज रेंट पर देकर आमदनी का रास्ता साफ हो गया हैं। नगर निगम की इन संपत्तियों को किराए पर देने में अभी तक कंपनियों ने रूचि दिखाई है। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के अथक प्रयास के बाद अब इन संपत्तियों को किराए पर देने का प्रयास काफी रंग लाया है। नगर आयुक्त ने बताया कि नेहरूनगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम,रमतेराम रोड स्थित शॉपिंग कॉम्पलेक्स,राजेंद्रनगर में क्लब, नेहरूनगर स्थित जवाहरलाल नेहरू क्रिकेट स्टेडियम के सामने तरणताल समेत पांच संपत्तियों को किराए पर कंपनियों को देने पर नगर निगम का सालाना लगभग 5 करोड़ रुपए की आमदनी हो सकेगी।

नगर आयुक्त ने बताया कि हमारा प्रयास है कि नगर निगम की आय में बढ़ोतरी हो। इसलिए इन संपत्तियों का लीज पर दिया गया हैं।वहीं नगर निगम की जमीनों से लेकर जिन संपत्तियों पर भू-माफिया ने कब्जा कर रखे है। उन्हें कब्जामुक्त कराया जा रहा है। कब्जामुक्त कराई गई जमीनों पर कॉम्पलेक्स या दूसरी योजनाएं लाने की प्लानिंग की जाएगी। ताकि निगम की आय में बढ़ोतरी हो सके। इस धनराशि के प्राप्त होने से नगर निगम द्वारा शहर में बेहतर तरीके से विकास कार्य कराए जा सकेंगे।शहर में निगम की पांच प्रमुख संपत्तियों में से चार को दिल्ली की फर्म ने किराए पर लिया है।

इससे संपत्तियों के रखरखाव पर नगर निगम का खर्च होने वाला सालभर में लाखों रुपए बच सकेगा। फिलहाल आर्थिक तंगी से जूझ रहे नगर निगम की आय में बढ़ोतरी होगी। नेहरूनगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम का नगर निगम ने लंबे समय के बाद निर्माण कार्य पूरा कराया। निगम द्वारा अब इसे किराए पर दे दिया गया है। इसमें नगर निगम से जुड़े कार्यक्रम नि:शुल्क आयोजित किए जाएंगे। इस संपत्ति से निगम को सालाना लगभग 1.50 करोड़ रुपए की आय होगी। वहीं,रमतेराम रोड शॉपिंग कॉम्पलेक्स का निर्माण कार्य चार साल पहले पूरा हो गया था।यहां पर कारों की पार्किंग संचालित हो रही थीं। दुकानों को किराए पर नहीं लेने की वजह से अब कॉम्पलेक्स की दुकानों की किराए पर दिया गया है।

इस शॉपिंग कॉम्पलेक्स से निगम को सालाना 1.80 करोड़ रुपए की इनकम होगी। वहीं,नेहरू नगर स्थित तरणताल से भी नगर निगम को आमदनी नहीं हो रही थी। नगर निगम की बोर्ड बैठक में पार्षद इस पर सवाल खड़ा करते थे। इस तरणताल को भी इस साल किराए पर दे दिया गया है। यहां से नगर निगम को सालाना 22.50 लाख रुपए की आमदनी होगी।वहीं,मेरठ रोड तिराहा स्थित शॉपिंग काम्प्लेक्स कई साल पहले निर्माण किया गया। नगर आयुक्त ने पिछले दिनों इस कॉम्पलेक्स का निरीक्षण किया तो इससे आय का जरिया बनाने की योजना बनाई। इसके लिए टेंडर मांगे गए हैं। इसकी प्रीमियम राशि एक लाख रुपए रखी गई है। इससे निगम का सालभर में 12 लाख रुपए की आय होगी। वहीं,राजेंद्रनगर स्थित नगर निगम ने क्लब को भी 15 साल के लिए लीज पर दे दिया है। इससे नगर निगम को 36 लाख रुपए की सालभर में आय होगी।