नगर निकाय चुनाव: नगर निगम समेत निकायों के आरओ-एआरओ को दिया प्रशिक्षण

नामांकन प्रक्रिया से लेकर नाम वापसी तक सभी बिंदुओं पर पीपीटी के माध्यम से की गई चर्चा

गाजियाबाद। नगरीय निकाय चुनाव के चलते दूसरे चरण में जिले में होने वाले 9 निकायों में चुनाव के लिए शनिवार को नगर निगम समेत नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में विकास भवन स्थित सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रशिक्षण दिया गया। नगर निगम के अलावा 4 नगर पालिका परिषद एवं 4 नगर पंचायत के सामान्य चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैनात किए गए आरओ और एआरओ को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया। इनके कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। नगर निगम महापौर पद के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है।

जबकि नगर निगम के पार्षद पद के लिए वार्ड-1 से 5 वार्ड तक के लिए आरओ सहायक आयुक्त वाणिज्य कर विभाग दिनेश कुमार सिंह,वार्ड-6 से 10 तक सहायक आयुक्त खंड-15 राज्य कर नीरज कुमार,वार्ड-11 से 15 तक सहायक आयुक्त राज्य कर संतोष कुमार सिंह, वार्ड-16 से 20 तक सहायक आयुक्त राज्य कर देवेंद्र सिंह,वार्ड-21 से 25 तक सहायक आयुक्त राज्य कर सचिन कुमार,वार्ड-26 से 30 तक सहायक आयुक्त राज्य कर चंद्रशेखर मिश्रा,वार्ड-31 से 35 तक सहायक अभियंता नलकूल खंड कपिल चौहान,वार्ड-36 से 40 तक सहायक आयुक्त राज्य कर हेमंत कुमार राय, वार्ड-41 से 45 तक सहायक आयुक्त राज्य कर प्रतीक सिंह,वार्ड-46 से 50 तक जीडीए के सहायक अभियंता विनय वर्मा,वार्ड-51 से 55 तक जीडीए के सहायक  अभियंता पीयूष सिंह,वार्ड-56 से 60 तक सहायक अभियंता निशांत कुमार चंद्र, वार्ड-61 से 65 तक सहायक अभियंता अनुज कुमार,वार्ड-66 से 70तक सहायक अभियंता अजय कुमार वर्मा,वार्ड-71 से 75 तक सहायक अभियंता योगेंद्र कुमार, वार्ड-76 से 80 तक सहायक अभियंता सुरजीत,वार्ड-81 से 85 तक सहायक अभियंता विनोद कुमार,वार्ड-86 से 90 तक सहायक अभियंता देवेश राम गुप्ता, वार्ड-91 से 95 तक सहायक अभियंता रूद्रेश कुमार शुक्ला,वार्ड-96 से 100 तक के लिए उपायुक्त वाणिज्य कर मनीष कुमार को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया हंै। इनके अलावा नगर पालिका परिषद मोदीनगर के अध्यक्ष पद के लिए रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम मोदीनगर संतोष कुमार राय एवं सभासद पद के लिए रिटर्निंग ऑफिसर वार्ड-01 से 05 तक अधिशासी अभियंता निर्माण इकाई जल निगम दर्शन सिंह,वार्ड-6 से 10 तक के लिए सहायक अभियंता जल निगम प्रवीन माहेश्वरी,वार्ड-11 से 15 तक सहायक अभियंता अतिरिक्त प्रकल्प खंड जल निगम निहाल सिंह, वार्ड-16 से 20 तक सहायक अभियंता कार्यभार अधिशासी अभियंता प्रथम निर्माण खंड जल निगम महेंद्र कुमार,वार्ड-21 से 25 तक परियोजना अभियंता परियोजना प्रबंधक यमुना प्रदूषण नियंत्रण इकाई प्रथम संजय कुमार,वार्ड-26 से 30 तक परियोजना प्रबंधक यमुना प्रदूषण नियंत्रण इकाई प्रथम अमित कुमार एवं वार्ड-31 से 34 तक सहायक अभियंता निर्माण खंड विद्युत एवं यांत्रिकी जल निगम अंकुर यादव को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है।

नगर पालिका परिषद मुरादनगर अध्यक्ष पद के लिए रिटर्निंंग ऑफिसर अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम चंद्रेश कुमार सिंह एवं सभासद पद के लिए रिटर्निंग ऑफिसर वार्ड-1 से 5 तक अधिशासी अभियंता कार्यालय मुख्य अभियंता जल निगम अमित कुमार,वार्ड-6 से 10 तक सहायक आयुक्त वाणिज्य कर अनुभव उपमन्यु, वार्ड-11 से 15 तक सहायक आयुक्त वाणिज्य कर कुंवर मृत्युंजय,वार्ड-16 से 20 तक उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी चरण सिंह,वार्ड-21 से 25 तक सहायक अभियंता जल निगम की सीएंडडीएस शाखा के दीपक कुमार गुप्ता को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। नगर पालिका परिषद लोनी अध्यक्ष पद के लिए रिटर्निंग ऑफिसर जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र एवं सभासद के लिए वार्ड-1 से 6तक प्रबंधक सिविल निर्माण खंड प्रथम यूपी राज्य औद्योगिक विकास निगम ब्रह्मा सिंह,वार्ड-7 से 12 तक अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-2 आवास एवं  विकास परिषद सुमित कुमार,वार्ड-13 से 18 तक अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-1 आवास एवं विकास परिषद अमन त्यागी,वार्ड-19 से 24 तक सहायक आयुक्त वाणिज्य कर सुभाष चंद्र,वार्ड-25 से 30 तक प्रबंधक सिविल ट्रांस दिल्ली सिगनेचर सिटी लोनी प्रदीप साहू,वार्ड-31 से 36 तक राज्य कर अधिकारी वाणिज्य कर सुनील कुमार डागर,वार्ड-37 से 42 तक सहायक आयुक्त वाणिज्य कर विनय कुमार दुबे,वार्ड-43 से 48 तक प्रबंधक सिविल ब्रांच दिल्ली सिग्नेचर सिटी लोनी राकेश बाबू,वार्ड-49 से 55 तक प्रबंधक सिविल निर्माण खंड-1 यूपीसीडा सुशील कुमार को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। नगर पालिका परिषद खोड़ा-मकनपुर अध्यक्ष पद के लिए रिटर्निंग ऑफिसर उप निदेशक कृषि प्रसार रामजतन मिश्रा एवं सभासद पद के लिए वार्ड-1 से 06 तक उप परियोजना प्रबंधक सेतु निगम इकाई कविनगर रजनीश यादव,वार्ड-7 से 12 तक सहायक अभियंता सेतु निगम इकाई कविनगर उमेश गांधी,वार्ड-13 से 18 तक सहायक अभियंता गंगा जल परियोजना इकाई जल निगम मुकेश कुमार,वार्ड-19 से 24 तक सहायक अभियंता अधिशासी अभियंता प्रथम निर्माण खंड जल निगम रामदत्त,वार्ड-25 से 30 तक सहायक अभियंता निर्माण खंड जल निगम योगेश कुमार,वार्ड-31 से 34 तक सहायक अभियंता निर्माण खंड जल निगम संजीव कुमार को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है।

वहीं,नगर पंचायत डासना अध्यक्ष पद के लिए रिटर्निंग ऑफिसर में जिला समाज कल्याण अधिकारी अमर जीत सिंह, सभासद पद के लिए वार्ड-1 से 8 तक खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशीष कुमार गंगवार,वार्ड-9 से 15 तक सहायक अभियंता सिंचाई निर्माण खंड चंद्रमौली द्विवेदी को रिटर्निंंग ऑफिसर बनाया गया है। नगर पंचायत पतला अध्यक्ष पद के लिए रिटर्निंंग ऑफिसर में जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास कुमार एवं सभासद पद के लिए वार्ड-1 से 10 तक उपायुक्त वाणिज्य कर संजीव कुमार सिंह को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। नगर पंचायत निवाड़ी अध्यक्ष पद के रिटर्निंग ऑफिसर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पीयूष चंद्र राय एवं सभासद पद के वार्ड-1 से 10 तक के लिए सहायक अभियंता यूपी सेतु निगम सैयद जाफर रजा को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। नगर पंचायत फरीद नगर अध्यक्ष पद के रिटर्निंग ऑफिसर अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई हरिओम एवं सभासद पद के वार्ड-1 से 11 तक अधिशासी अभियंता नलकूल खंड शैलव कुमार को रिटर्निंंग ऑफिसर बनाया गया है। सीडीओ एवं प्रभारी कार्मिक एवं प्रशिक्षण नगरीय निकाय चुनाव ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सभी आरओ एवं एआरओ की हस्तपुस्तिका और जिला स्तर पर तैयार पीपीटी व हैंडबिल का बारीकी से अध्ययन कर लें।

चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया व प्रारूप-13 पर चर्चा की गई। नामांकन प्रक्रिया से लेकर नाम वापसी तक सभी बिंदुओं पर पीपीटी के माध्यम से चर्चा की गई। आरओ व एआरओ को दी जाने वाली सामग्री की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। नामांकन से संबंधित आरओ को दिए जाने वाले सभी प्रपत्रों की जानकारी दी गई। इसके लिए सभी अधिकारी प्रशिक्षण को ध्यानपूर्वक पूरा करें। प्रशिक्षण कार्य अच्छा होने से चुनाव अच्छा होगा। स्टेट ट्रेनर ने नामांकन प्रक्रिया में भरे जाने वाले सभी प्रपत्रों को भरकर उसका प्रेजेंटेशन दिया।