-सर छोटूराम किसान कन्या इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ
-श्रीराम पिस्टन्स ने सात लाख रुपये की लागत से कॉलेज में कराया गया विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण
गाजियाबाद। श्रीराम पिस्टन द्वारा सर छोटू राम किसान कन्या इंटर कॉलेज दुहाई में शुक्रवार को एक विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ किया गया। विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए श्रीराम पिस्टन्स द्वारा सात लाख रुपये खर्च किए गए। अब कॉलेज की छात्राओं को अन्य विषय के साथ विज्ञान का भी सही ज्ञान प्राप्त होगा। विज्ञान के विकास में प्रयोगों की विज्ञान निर्णायक भूमिका होती है। प्रयोगशालाओं में सामान्यतः: किए जाने वाले अन्वेषणों द्वारा एक बड़ी संख्या में नई-नई खोज एवं आविष्कार संभव हो सवेफ हैं।
इसीलिए विज्ञान के किसी भी पाठ्यक्रम में प्रयोगात्मक कार्य को एक आवश्यक घटक माना गया है। विद्यालयों में माध्यमिक स्तर पर विज्ञान की पाठ्यचर्याओं में प्रयोगात्मक कार्य वेफ पाठ्यक्रम की आवश्यक रूप से अभिकल्पना इस उद्देश्य से की गयी है कि विद्यार्थी विज्ञान प्रयोगशालाओं में उपयोग होने वाले मूल यंत्रों तथा तकनीकों से परिचित हो सकें। अब सर छोटूराम किसान कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं भी विज्ञान प्रयोगशाला में अपने प्रयोगों से नए-नए आयाम स्थापित कर सकेंगी।
श्रीराम पिस्टन्स की ओर से कंपनी के वरिष्ठ जीएम संजय कुमार ने कहा कि श्रीराम पिस्टन्स हमेशा से ही सामाजिक कार्य में अग्रणी रहा है। समाज हित में हर संभव प्रयास भी करता रहता है। कम्पनी द्वारा 4 चैरिटेबल डिस्पेंसरी, एक मोबाइल मेडिकल वैन व प्रति वर्ष 7 से 8 नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन का समाज के उत्थान के लिए नि:शुल्क किया जाता है। कम्पनी छत्राओ के विकास के लिए दो स्कूलों में फ्री कराटे क्लास का संचालन करती है। जिससे जिससे छात्राएं भी खुद अपनी रक्षा कर सकें। सर छोटूराम किसान कन्या इंटर कॉलेज दुहाई व गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज लोहिया नगर की बच्चियां कराटे सीख कर नेशनल व इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुकी है।
सर छोटूराम किसान कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य कविता सिंह और समस्त अध्यापक व कॉलेज की बच्चियां क्षेत्रीय उपस्थित रही। प्रधानाचार्य कविता सिंह ने श्रीराम पिस्टन्स के मैनेजमेंट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बहुत ही पुनीत कार्य है जिसके द्वारा क्षेत्र वासियो को बहुत अधिक लाभ मिलने वाला है। अतः: हम सभी क्षेत्रवासी श्रीराम पिस्टन्स एवं उसके मैनेजमेंट के उज्जवल भविष्य की कामना करते है। इस अवसर पर श्रीराम पिस्टन्स की ओर से कंपनी के अधिकारी बबलू शर्मा उपस्थित रहे।



















