महाशिवरात्रि पर भोले बाबा के जयकारों से गूंजा शिवालय

लाखों श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने किया भगवान दुधेश्वरनाथ का जलाभिषेक

गाजियाबाद। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में फाल्गुन की महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गई। मंदिरों एवं शिवालयों में श्रद्धालु सुबह करीब चार बजे ही शिव पूजा के लिए उमडऩे लगे। तमाम मंदिर भोले बाबा के जयकारों के साथ गूंज उठे। शहर के सभी मंदिर शिव भोले के रंग में रंगे नजर आ रहे थे। लाखों श्रद्धालुओं ने बम-बम हर-हर भोले के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। महादेव को दूध, बेलपत्र, फूलों से भोले बाबा को पंचामृत का भोग लगाया एवं अपनी अपनी मन्नत मांगी।
श्री दूधेश्वर मंदिर के श्रीमहन्त नारायण गिरि महाराज एवं मन्दिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्म पाल गर्ग एवं गिन्नी गर्ग ने सोमवार कि देर रात शिवलिंग पर जल चढाया। उसके बाद सभी भक्तों ने जलाभिषेक करना शुरू किया। देर रात से ही लोगों की भारी कतार लगनी शुरू हुई, दिन निकलते ही भक्तों की कतारें लंबी लाईन गई। दोपहर करीब पहली बार कोराना कि वजह से दो साल से भक्तों का मंदिर में दर्शन नहीं हो पाने की वजह से महाशिवरात्रि पर घंटाघर कोतवाली के आसपास से आगे भी श्रृद्धांलुओं की कतार लग गई।

व्यवस्था में नागरिक सुरक्षा संगठन के वार्डन, पुलिस प्रशासन के जवान के साथ-साथ मंदिर कमेटी के सदस्य एवं एसपीओ भी तैनात रहे। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा स्वयंसेवकों को लगाया गया। निगरानी में मंदिर प्रशासन द्वारा 32 सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में भक्तों ने जलाभिषेक किया गया।

कंट्रोल रूम में बैठकर मंदिर परिसर की प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखी गई। मेयर आशा शर्मा, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने पत्नी संग, एसएसपी पवन कुमार, एडीएम सिटी विपिन कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट गंभीर सिंह, एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल, सीओ प्रथम स्वतंत्र कुमार सिंह न दुधेश्वरनाथ मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक किया। इस दौरान पूर्व मेयर आशु वर्मा, भाजपा नेता मयंक गोयल, पंडित महेश चंद्र वरिष्ठ लाल बाबा मंदिर, कोतवाली प्रभारी अमित कुमार, कांग्रेस नेता सुशांत गोयल, पार्षद जाकिर अली सैफी  आदि एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने जलाभिषेक किया। महाशिवरात्रि के पर्व पर विशेष सजावट की गई, जिसमें रंग बिरंगी लाईटों द्वारा सजाया गया। सायंकाल भव्य  सिंगार भगवान  महाकाल के रूप विशेष श्रृंगार किया गया।

जिसमें 108 प्रकार के व्यंजनों से भोग लगाया गया। दुधेश्वर श्रंगार सेवा समिति के अध्यक्ष विजय मित्तल द्वारा मंदिर को दुल्हन कि तरह सजाया गया। महाशिवरात्रि पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम आदि कि मौजूदगी में अभिषेक किया गया। इस दौरान अनिल अग्रवाल, अनुज धर्म गर्ग, रमेशमंगल,विजय सिगल, चौकी प्रभारी बाबुराम, पुनीत पावा, मीडिया प्रभारी एसआर सुथार आदि लाखों श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने किया बाबा भोलेनाथ का अभिषेक।