नशेडिय़ों के लिए मुफीद है ऑनलाइन दवा कारोबार: राजदेव त्यागी

-गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, कुख्यात अपराधियों का खात्मा करने वाली पुलिस टीम का सम्मान

गाजियाबाद। गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा मिलन एंबिएंस कविनगर में प्रबंध कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दवाओं के ऑनलाइन कारोबार पर चिंता और नाराजगी जाहिर की गई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन कारोबार में नियमों की अनदेखी की जा रही है। जिन दवाओं की बिक्री पर प्रतिबंध लगा है, वह दवाएं भी ऑनलाइन बेची जा रही हैं। इससे नशे के कारोबार को बढ़ावा मिला है। चूंकि ऐसी कई दवाओं पर प्रतिबंध लग चुका है, जिनका उपयोग आमतौर पर नशे के लिए होता है। इस दौरान कुछ कुख्यात अपराधियों का खात्मा करने के लिए पुलिस टीम को सम्मानित किया गया।

गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजदेव त्यागी ने कहा कि देश में दवाओं के ऑनलाइन कारोबार ने दवा के थोक एवं फुटकर कारोबार पर प्रतिकूल असर डाला है। विभिन्न कंपनियां ऑनलाइन कारोबार के नाम पर नियमों का मखौल उड़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दवाओं का प्रयोग नशे के लिए होने लगा था। इसके चलते मेडिकल स्टोर पर इन दवाओं की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, मगर ऑनलाइन यह दवाएं आसानी से उपलब्ध हो रही हैं।

इससे नशे के कारोबार को बढ़ावा मिल रहा है। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र जगह-जगह खोले गए हैं, मगर इन केंद्रों पर पर्याप्त दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। जन औषधि केंद्रों की स्थापना के लिए कुकुरमुत्तों की तरह लाइसेंस बांट दिए गए हैं। उन्होंने इन केंद्रों की व्यवस्थाओं में सुधार लाए जाने की भी जरूरत बताई।

कार्यक्रम में दवा कारोबारियों ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सहायक आयुक्त विनीत कुमार, औषधि निरीक्षक अनुरोध कुमार एवं नवनियुक्त औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इन अधिकारियों ने संबंधित समस्याओं का निदान करने का आश्वासन दिया। दवा कारोबारियों ने तीनों अधिकारियों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में कुख्यात अपराधियों का खात्मा करने वाली पुलिस टीम का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक (नगर) निपुण अग्रवाल, पुलिस उपाधीक्षक अभय मिश्र, पुलिस उपाधीक्षक स्वतंत्र सिंह को प्रशस्ति पत्र भेंट कर एवं पुष्पों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

एसपी सिटी (नगर) निपुण अग्रवाल ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारी निर्भय होकर अपना व्यापार करें, पुलिस हर समय व्यापारियों की सुरक्षा व सहायता के लिए तैयार है। किसी भी व्यापारी को किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो वह पुलिस को बता सकता है। शहर में ज्यादा से ज्यादा गश्त की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से आह्वान किया कि वे अपने प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं ताकि किसी भी वारदात का समय रहते पता लगाकर उन पर रोक लगाई जा सके।

बैठक की अध्यक्षता महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान ने की। इस अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष राम किशोर अग्रवाल, उद्योग व्यापार मंडल के महानगर महामंत्री अशोक चावला, संस्था के महामंत्री आर पचोरी, कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार गोयल, वरिष्ठ मंत्री अमित बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गोयल, उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, विवेक उपाध्याय, तुषार अरोड़ा, मनीष गर्ग, संजीव शर्मा, संजीव देवकमल, राहुल शर्मा, अनुज गर्ग, रविंद्र शर्मा, प्रदीप पाल, अजय खन्ना, चक्रेश त्यागी, अमित तोमर, रोहित चौहान, आलोक त्यागी, साजिद खान, पंकज गर्ग, शैलेश सैनी, अजय बंसल, अमित गुप्ता, रामअवतार गर्ग, नरेश गोयल, आयुष सिंघल, गौरव गर्ग, पीयूष सिंह, गौरव बंसल, वैभव त्यागी, हेमंत त्यागी, विजय कुमार, संजीव पल्लवी, राकेश, भुवनेश चोपड़ा, यशू चौधरी, रणवीर सिंह, रघुराज चौधरी, संजीव शिखर, अतुल त्यागी, राजीव त्यागी, संजय शर्मा, डॉ राकेश शर्मा, दयानंद त्यागी,

प्रदीप शर्मा, गुरिंदर चौधरी, विनोद सिसोदिया, प्रमोद गर्ग, यशपाल सिंह, अवनीश त्यागी, जितेंद्र कुमार, प्रदीप यादव, हरीश पाल, जगपाल सिंह विच्छल, सुशील कंसल, हेमंत कश्यप, इमरान चौधरी, संदीप बाना, प्रमोद त्यागी, अशोक त्यागी, प्रशांत भारद्वाज, दुष्यंत त्यागी, रमेश आनंद, जेपी जैन ,विकास त्यागी, सारांश त्यागी, राजीव गुप्ता, राहुल चौहान, अरमान मलिक, अरुण त्यागी, निगम वशिष्ठ, बादल शर्मा, हरेंद्र पाल, नदीम खान, राज शर्मा, देवेंद्र गुप्ता, विनय भादवा, नीरज सैनी, सौरभ गुप्ता, शहजाद, महेंद्र सिंह प्रजापति, संजीव त्यागी, ओम प्रकाश, सुरेंद्र बंसल, नौशाद, मनोज रावत, विक्रम सिंह, सत्य प्रकाश शर्मा, मनोज कुमार, रोहित पाठक, विनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।