प्रदूषण रोकने में पेड़-पौधे निभाते है अहम भूमिका: मनोज गोयल

-सेंट्रल पार्क कौशांबी में पार्षद व बंगाली समाज ने रोपित किए पौधे

गाजियाबाद। कौशांबी के पार्षद मनोज गोयल एवं बंगाली समाज द्वारा रविवार को आयोजित कौशांबी कल्चरल वेलफेयर एसोसिएशन सहयोग से सेंट्रल पार्क कौशांबी में पौधा रोपण किया गया। आनंद विहार बस अड्डा, कौशांबी बस अड्डा, आनंद विहार रेलवे स्टेशन की वजह से कौशांबी का प्रदूषण लेबल काफी अधिक रहता है। इस प्रदूषण को पेड़-पौधे ही खत्म कर सकते हैं। इसी के तहत हर साल क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल के प्रयासों द्वारा नगर निगम से बड़ी संख्या में पेड़ पौधे लगाए जाते हैं।

पार्षद मनोज गोयल ने कहा पेड़ व पौधे वातावरण में फैलने वाले प्रदूषण को न सिर्फ रोकने में ही सहायक होते है बल्कि इसके पत्ते प्रदूषण को अवशोषित करने में बड़ी भूमिका निभाने का काम करते है। ऐसे कई पौधे हैं जो घरों में गमलों में रहकर भी वातावरण के प्रदूषण को अपने अंदर अवशोषित कर आक्सीजन में बदल देते हैं। उन्होंने बताया पीपल, बरगद, पाकड़, जामुन, नीम, हरसिंगार, अशोक, अर्जुन, महुआ, कनेर आदि पारंपरिक पेड़ पॉल्यूशन टॉलरेंट होते हैं।

इन पौधों को सड़कों के दोनों ओर और रिहाइशी इलाकों में लगाने से धूल के महीन कणों (पार्टीकुलेट मैटर) को सोख लेता है। ये पौधे वायु को शुद्ध कर वायु प्रदूषण को काफी हद तक रोकते हैं। इस दौरान फलदार पेड़ जैसे आम, जामुन, बेल पत्थर, नींबू के पेड़ लगाए गए। इस मौके पर अध्यक्ष सुब्रतो चौधरी सेक्रेटरी अनिनदिया, चक्रधर मेंबर, उषा हरि कोषाध्यक्ष, विप्लव मंडल, सुभाष देव, घटक, सुमित दत्ता, विश्वजीत बनर्जी, शुभेंदु, शेखर हरि, भाजपा नेता अवधेश कटिहार, वार्ड के अध्यक्ष मुरारीलाल सेठ, योगेश शर्मा, प्रमोद सेंगर आदि लोग उपस्थित रहे।