बीए एलएलबी अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिये विदाई समारोह का आयोजन

गाजियाबाद। कैमकुस कॉलेज आफ लॉ द्वारा शनिवार को बीए एलएलबी अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम की शुभारम्भ भागीरथ सेवा संस्थान, के डायरेक्टर अमिताभ सुकुल अैार कैमकुस कॉलेज आफ लॉ, के प्राचार्य डॉ संजीव कुमार त्यागी ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया। इस दौरान जूनियर छात्र-छात्राओं को लोकगीत, कविता, लोकनृत्य जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन कर मंत्र-मुग्ध कर दिया। जिसमें बीए एलएलबी अष्टम सेमेस्टर के छात्रों का विशेष योगदान रहा।
सीनियर छात्र-छात्राओं ने अपने पॉच वर्षो के अनुभव सभी के साथ साझा की।

वही अध्यापकगणो ने छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। साथ ही जूनियर को भविश्य के उन्नति के नये पायदानो पर चढऩे कि लिये कई तरह के टिप्स दिये। कार्यक्रम को संचालन तबस्सुम बेग एवं नेहा शर्मा के द्वारा किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए योग्यता के आधार पर बीए एलएलबी दसवे सेमेस्टर के छात्र अरुण मिश्रा एवं छात्रा तुलसी शर्मा को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 संजीव कुमार त्यागी ने सभी छात्रों को उनके उज्जवल भविश्य की शुभकामानाएं देते हुये आगामी परिक्षाओ में मेहनत और लगन से आगे बढऩे के लिये प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का समापन उपस्थित छात्र-छात्राओं को लंच कराने के साथ किया गया।