-नगर निगम ने 100 वार्डों में से 18 वार्डों को किया चिन्हित
गाजियाबाद। शहरवासियों के शरीर को स्वस्थ एवं दुरूस्त रखने के लिए नगर निगम नववर्ष में गणतंत्र दिवस यानि 26 जनवरी तक शहर के 18 वार्डो में ओपन जिम की सौगात देने वाला है। मेयर आशा शर्मा एवं नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशन में निगम के उद्यान अनुभाग ने ओपन जिम की शुरूआत करने के लिए कंपनी को वर्कऑर्डर जारी कर दिया हैं। खेल और खिलाडिय़ों के लिए नगर निगम ने बड़े पैमाने पर ओपेन जिम खोलने की तैयारी कर रहा है। जो लोगों की स्वस्थ दिनचर्या में काफी फायदेमंद साबित हो रहे हैं। सेहत बनाने की चाहत रखने वालों के लिए ओपन जिम एक सौगात साबित होगा। क्योंकि शहर में निजी जिम जहां हजारों रुपए शुल्क वसूल कर लोगों की जेब ढीली कर रहे है तो वहीं नगर निगम की इस सौगात से शहर के लोगों को अब अपनी जेब ढीली नही करनी पड़ेगी।
पहले चरण में 18 वार्ड चिन्हित:
ओपन जिम के लिए नगर निगम ने शहर के सौ वार्डों में से 18 वार्डों को फिलहाल चिन्हित किया है।
बड़े पार्कों में ओपन जिम बनाने के लिए जल्द मशीन लगाई जाएगी। ओपन जिम के लिए शहर के बड़े पार्क बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क, वसुंधरा जोन के आदर्श पार्क में भी ओपन जिम चालू किया जाएगा। पार्कों में ओपन जिम खोलने के लिए एक जिम पर करीब 2.50 लाख रुपए खर्च होगा। गणतंत्र दिवस पर पहले चरण में 18 वार्डों में यह ओपन जिम का लोकार्पण कर शहरवासियों को सौंपा जाएगा। मेयर आशा शर्मा एवं नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बोर्ड बैठक में शहर के सभी वार्ड में एक ओपन जिम खोलने के लिए प्रस्ताव पास किया गया था। ओपन जिम का प्रस्ताव तैयार करने के बाद उद्यान अनुभाग के प्रभारी को निर्देश दिए थे। शुरूआत में नगर निगम पहले चरण में 18 वार्ड में ओपन जिम की शुरूआत करेगा। उसके बाद दूसरे चरण में अन्य वार्डों को शामिल किया जाएगा।
इन वार्डो में होंगे ओपन जिम चालू:
पहले चरण में वार्ड-19, वार्ड-38, वार्ड-88, वार्ड-96, वार्ड-24, वार्ड-84, वार्ड-61, वार्ड-39, वार्ड-37, वार्ड-78, वार्ड-80, वार्ड-67, वार्ड-21, वार्ड-10, वार्ड-74, वार्ड-30, वार्ड-40, वार्ड-58 में ओपन जिम चालू किए जाएंगे। जिसके बाद दुसरे चरण में फिर वार्डों को चिन्हित करने के बाद उन वार्डों में भी ओपन जिम शुरू किया जाएगा।
जेब नही करनी होगी ढीली:
शहर में जिम एक कारोबार का रूप ले चुका है। जो कि सेहत के लिए लोगों से हजारों रुपए शुल्क वसूल रहे हैं। कई युवा इसके लिए हजारों रुपए फीस दे रहे हैं। ऐसे में ओपन जिम शुरू होने पर आम लोगों को इसका फायदा मिलेगा। जिसके लिए लोगों को किसी प्रकार का कोई भी शुल्क नही देना होगा। नगर निगम की इस सौगात से शहर के लोग अब अपनी सेहत का भी ख्याल रख सकेंगे।
नगर निगम ने शहर के सौ वार्डों में से 18 वार्डों में ओपन जिम की शुरूआत करने के लिए एजेंसी को वर्कऑर्डर जारी कर दिया गया है। उम्मीद है कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर इन ओपन जिम को शहरवासियों को सौंप दिया जाएगा। ओपेन जिम में सुबह के अलावा देर शाम भी लोग कसरत कर सकेंगे। ओपेन जिम में कसरत करने के लिए विभिन्न प्रकार के उपकरण होंगे। प्रत्येक वार्ड के बड़े पार्कों में यह ओपन जिम बनाए जाएंगे। इसके बाद दूसरे, तीसरे चरण में अन्य वार्डों में भी ओपन जिम बनाने की योजना तैयारी की गई है।
डॉ. अनुज कुमार सिंह,
पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी एवं उद्यान प्रभारी
नगर निगम गाजियाबाद
















