गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर शौचालय का लोकार्पण किया। नगर निगम ने इस शौचालय का निर्माण कराया है। मंत्री सुरेश खन्ना ने फीता काटकर शौचालय का उदघाटन किया। 
मेयर आशा शर्मा एवं म्युसिपिल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने मंत्री खन्ना को अवगत कराया कि नगर निगम द्वारा 57 शौचालयों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। समूचे शहर में स्थित शौचालयों का जीर्णोद्धार कर आधुनिक रूप दिया जा रहा है, जिसमें वेंटिलेशन की सुविधा, स्नान करने, 2 शीट शौचालय एवं 1 दिव्यांगजन शीट और रैन वॉटर हार्वेस्टिंग की सुविधाएं दी गई हैं। 
इस दौरान एसबीएम के नोडल ऑफिसर एके मिश्रा, चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह, इंजीनियर अनिल त्यागी, योगेश कुमार, कविनगर जोनल प्रभारी हरि किशन गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान आदि मौजूद रहे।
















