पर्यावरण संतुलित करने में पेड़-पौधों की अहम भूमिका: धीरेंद्र सिंह

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, यमुना प्राधिकरण, जिला पंचायत कार्यालय, यूपीसीडा, पुलिस सहित सभी विभागों में हुआ पौधा रोपण

ग्रेटर नोएडा। प्रदेशभर में चलाए गए वन महोत्सव कार्यक्रम में मंगलवार को ग्रेटर नोएडा में पौधे लगाए गए। ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण, यूपीसीडा, पुलिस विभाग समेत सभी विभागों ने पौधे लगाए। लगाए गए पौधों की जियो टैगिंग कराई गई है। ताकि उन पर नजर रखी जा सके। पौधे लगाने के साथ ही उनके रखरखाव का भी संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने सभी से पौधे लगाने की अपील की। प्राधिकरण ने मंगलवार को करीब 50 हजार पौधे लगाए हैं।

विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार है। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सभी की है। पर्यावरण संतुलन के लिए पेड़ों का होना बेहद जरूरी है। सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि 15 अगस्त तक 1.05 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसकी तैयारी पूरी है। उन्होंने कहा हमे अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्ष लगाना चाहिए। क्योंकि यह पौधे हमारे पर्यावरण को संतुलन रखने में बहुत बड़ी भूमिका निभाते है।

पौधारोपण करना बहुत ही आवश्यक है और पौधारोपण करने के उपरांत उनका संरक्षण करना भी जरूरी है जिससे हमारे द्वारा किया गया पौधारोपण सार्थक रूप ले सके। सीईओ ने कहा पौधे हर क्षेत्र में लगाए जाने चाहिए। पर्यावरण को संतुलित करने में पेड़-पौधों की मुख्य भूमिका है। पर्यावरण संरक्षण आवश्यक है। ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। पर्यावरण को सुरक्षित रखें। इस कार्य से जलवायु में सुधार होगा। आने वाली पीढ़ी को अच्छा वातावरण मिलेगा। यमुना प्राधिकरण ने अपने क्षेत्र में पौधरोपण किया।

इस अभियान की अगुवाई जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने की। फलैदा बांगर में स्थित गौशाला में यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह, एसीईओ मोनिका रानी, एसीईओ रविंद्र सिंह, ओएसडी शैलेंद्र भाटिया, उप निदेशक उद्यान आनंद मोहन सिंह, जीएम केके सिंह आदि के साथ यहां पर पीपल, नीम, आंवला, बरगद, सागौन आदि 2 हजार पौधे लगाए गए। विधायक ने यमुना प्राधिकरण की टीम के साथ दनकौर के पास सलारपुर अंडरपास के निकट एक हजार पौधे लगाए।