फूल माला पहनाकर हुआ जोरदार स्वागत
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री बनाए गए नरेंद्र कश्यप का बुधवार को जनपद में प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दर्जनों स्थानों पर जोरदार स्वागत किया। राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि जनहित के कार्यों का पूरा रोड मैप तैयार कर आमजन को इसका लाभ दिलाने का काम करेंगे। बुधवार को यूपी गेट से लेकर साहिबाबाद समेत शहर में कई जगह लोगों ने नरेंद्र कश्यप का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इसके अलावा संजयनगर सेक्टर-23 में आभार सभा में पहुंचकर मंत्री नरेंद्र कश्यप ने सभी का आभार प्रकट किया।
बता दें कि नवनियुक्त राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप लगभग 12 बजे दिल्ली से यूपी गेट पहुंचे तो फूल मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन पर जो विश्वास जताया है।उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों के लिए एक रोड मैप बना कर उनका लाभ जनता तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है।
इस अवसर पर यूपी गेट पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, ओम प्रकाश कश्यप,प्रिंस कश्यप, सुनील कश्यप, शिव कुमार राणा, संदीप कश्यप, सुमित, सौरभ जायसवाल, बीके अग्रवाल, बीके शर्मा हनुमान, विपिन यादव, भूपेंद्र सिंह, आशु कश्यप, अरविंद राज शर्मा, पवन त्यागी, बंटी त्यागी,ज यपाल कश्यप, रजनीश पांडे, दिनेश कश्यप सहित सैकड़ों भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
















