निगम विदाई समारोह में तीन कर्मचारियों का हुआ रिटायरमेंट

-नगर निगम का हरेक एक कर्मचारी निगम परिवार का हिस्सा: नगर आयुक्त

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा शनिवार को 3 कर्मचारियों का नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ की उपस्थिति में रिटायरमेंट किया गया। नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें यूनियन के अध्यक्ष रविंद्र की टीम द्वारा नगर निगम के कर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। तीनों कर्मचारियों के परिवार जन भी उपस्थित हुए। निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रिटायरमेंट कर्मचारियों को माला पहनाकर सम्मन्नित किया और शहर हित में किए गये उनके कार्यों की सराहना की। मोहन नगर जोन से हेड माली उदय राज भाटी, विजय पाल त्यागी कर निरीक्षक वसुंधरा जोन, सिटी जोन से सफाई कर्मचारी दयावती का पुष्पमाला तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मान करते हुए विदाई दी गई। इस मौके पर पार्षद हिमांशु लव, नामित सदस्य प्रदीप चौहान उपस्थित रहे।

नगर आयुक्त ने कर्मचारियों को सम्मान्नित करते हुए उनकी कार्यशैली को सराहा। साथ ही महीने की आने वाली आखिरी तारीख जिसमें रिटायरमेंट कार्यक्रम आयोजित होता है। उसमें कर्मचारियों का निगम से कार्य की दृष्टि से अलग होना भी एक भावपूर्ण विषय को दर्शाता है। नगर आयुक्त ने तीनों कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भेंट किया साथ ही उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

नगर आयुक्त ने कहा टीम के अच्छे कर्मचारियों को विदा करते समय जितना हर्ष उनके अच्छे कार्य के लिए होता है। उतना दुख भी महसूस होता है। नगर निगम का हरेक एक कर्मचारी नगर निगम के परिवार की तरह है। आज भले ही आप अपने कार्यों से मुक्त हो गए हो, मगर नगर निगम परिवार भविष्य में भी आपके साथ रहेगा। जिस तरह से आप सभी शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ-साथ नगर निगम की रीढ को मजबूत करने का काम किया है। उसकी जितनी भी सराहना की जाए, कम है। भविष्य में भी आप किसी भी समस्या को लेकर मिल सकते है। प्राथमिकता के आधार पर आपके कार्यों को किया जाएगा। रिटायरमेंट के बाद भी नगर निगम से परिवारिक जुड़ाव हमेशा रहेगा।