रालोद ने केक काटकर मनाया चौधरी अजित सिंह का 83वां जन्मदिन

गाजियाबाद। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का 83वां जन्मदिन शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने मेरठ तिराहा मोड़ राष्ट्रीय लोक दल पार्टी कार्यालय पर केक काटकर धूमधाम से मनाया। चलो गांव की ओर कार्यक्रम को लेकर जिला अध्यक्ष अजय पाल प्रमुख ने बताया आज से 1 सप्ताह तक गांव-गांव जाकर राष्ट्रीय लोक दल पदाधिकारियों की मीटिंग होगी। किसानों और उनकी खेती को शिखर तक पहुंचाने की क्षमता चौधरी अजित सिंह में है। रालोद ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो गांव, गरीब, किसान, मजदूरों की लड़ाई लड़ती है। राष्ट्रीय प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह टीटू ने कहा किसान आन्दोलन को लेकर सरकार की हठधर्मिता कायम है। देश के प्रधानमंत्री समस्या का हल ढूढऩे में नाकाम रहे हैं इतना ही नही भरे सदन में उन्होने आन्दोलित किसानों को आन्दोलनजीवी, परजीवी कहकर उनका अपमान करने में भी कोई कसर नही छोड़ा। आन्दोलनकारियों को लेकर प्रधानमंत्री की ये सोच शर्मनाक है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष रविंद्र चौहान,राष्ट्रीय सचिव चौधरी ऑडी, तेजपाल सिंह, अमरजीत सिंह, चेयरमैन कुंवर अयूब अली, मनवीर चौधरी, शेर सिंह मौर्य, प्रदीप त्यागी, गीता शर्मा, संगीता चौधरी, कुर्बान अली, विकास चौधरी, तारीख चौधरी, रमन, अभिजीत चौधरी, सागर नेहरा, दिनेश शर्मा निवाड़ी, रविंद्र बालियान, विनीत चौधरी, अरुन तेवतिया, जीतेन्द्र नैन, तुषार पंघाल, कपिल नेहरा, आकाश चीखल, गौरव खुटेल, गुड्डू सदरपुर, भूरी सादरपुर, सौरभ खुटेल, योगेश खुटेल, कर्मवीर, ब्रजवीर बोहपुर उपस्थित रहे।