गाजियाबाद। जिला स्तर पर दीवानी न्यायालय परिसर गाजियाबाद में कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए हैल्प डेस्क का गठन किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नेहा रूंगटा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद न्यायाधीश जितेंद्र कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार यह कदम उठाया गया है। गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को विधिक सहायता एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए हैल्प डेस्क का गठन किया गया है, जिसमें 2 कर्मचारी विकास कुमार गुप्ता लिपिक व गौरव सैनी लिपिक को नियुक्त किया गया है, जो नियमित रूप से हैल्प डेस्क में बैठेंगे। विकास कुमार गुप्ता का मोबाइल नंबर-7053281262 व गौरव सैनी का मोबाइल नंबर-8057371719 है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि माननीय उच्च न्यायालय, केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 के संबंध में जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन सभी व्यक्ति आवश्यक रूप से करें। मास्क पहने तथा एक-दूसरे से सामाजिक दूरी बनाए रखें।
















