सोशल चौकीदार ने दिए निशुल्क 2500 तिरंगा

गाजियाबाद। 75वें आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शनिवार को सोशल चौकीदार ट्रस्ट के अध्यक्ष केके शर्मा ने कहा कि हमे बडे गर्व की अनुभूति हो रही हैं कि अब तक सोशल चौकीदार ट्रस्ट द्वारा लगभग 2500 से अधिक तिरंगा झंडा जनपद के विजयनगर लाइनपार, लोहिया नगर व विनोवा भावे पार्क, राज नगर सेक्टर-5 और 7, सेक्टर-23 बी व एन ब्लॉक, ग्राम चिपियना, लाल क़ुआं, पूजा इन्क्लेव अदि क्षेत्रों मे कार्यकर्ताओं व सदस्यों द्वारा तिरंगा झंडा वितरण किया गया है।

केके शर्मा ने कहा भारत अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। आजादी के इस अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए सरकार हर घर तिरंगा कैंपेन चला रही है। यह अभियान 13 अगस्त यानी आज से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी अपने घरों पर आजादी के इस अमृत महोत्सव पर तिरंगा फहराएं। आज से लोग अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झंडा फहराएंगे जिससे कि लोगों में देश के प्रति प्रेम की भावना को जागरूक किया जा सके और साथ ही तिरंगे के सम्मान के बारे में उन्हें अवगत कराया जा सकें।

हर घर तिरंगा अभियान को सार्थक बनाने के लिए वह कविनगर मेयर आवास और लोहिया नगर विनोवा भावे पार्क में जाकर निशुल्क तिरंगा ले सकते है। मगर याद रखे की तिरंगा लगाने के बाद उसे ससम्मान के साथ उचित स्थान पर रखें। उसका अपमान न करें। यह तिरंगा सिर्फ कपड़ा नही है, बल्कि देश की एकता का प्रतीक है। भारत सरकार ने तिरंगा फहराने को लेकर कुछ नियम भी तय कर रखे हैं। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान के लिए इन नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। फ्लैग कोड ऑफ इंडिया 2002 (भारतीय ध्वज संहिता) नाम के एक कानून में तिरंगे को फहराने के नियम निर्धारित किए गए हैं। इनका उल्लंघन करने वालों को जेल भी हो सकती है। मेरा तिरंगा मेरा अभिमान है। मेरी पहचान है, भारत देश महान हैं।