गाजियाबाद में सुनीता और लोनी में रंजीता आगे, देखें विजयी प्रत्याशियों की सूची

गाजियाबाद। यूपी नगर निकाय चुनावों की मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे से जारी है। शाम तक सभी नतीजे घोषित हो जाएंगे। गाजियाबाद नगर निगम में 100 वार्डों, 4 नगर पालिका और 3 नगर पंचायतों के लिए सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। मतगणना में गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा मतगणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

गाजियाबाद में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के लिए दूसरे चरण में 11 मई को मतदान हुआ है। वहीं गाजियाबाद में बीजेपी मेयर प्रत्याशी सुनीता दयाल 74,625 वोटों से आगे चल रही हैं। बसपा दूसरे स्थान पर चल रही है। लोनी में आरएलडी आगे चल रही है। लोनी नगर पालिका में 16वें राउंड की मतगणना में आरएलडी- 81088 वोट, भारतीय जनता पार्टी पुष्पा- 66154 वोट और बसपा महरीन अली- 18398 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी बानो-4322 वोट मिले है।

नगर निगम विजयी पार्षदों की सूची
-वार्ड 1 से नीतू नागर बसपा
-वार्ड 2 निर्दलीय घनश्याम
-वार्ड 3 निर्दलीय मीनल
-वार्ड 4 से भाजपा प्रत्याशी
-वार्ड 5 पिंकी
-वार्ड 6 सुनेहा
-वार्ड 9 शीतल चौधरी
-वार्ड 12 राहुल मुलायम कांग्रेस
-वार्ड 14 ओमप्रकाश ओढ़
-वार्ड 15 पूनम सिंह
-वार्ड 16 से नीलम जाटव भाजपा
-वार्ड 18 से पवन बसपा
-वार्ड 20 यश पहलवान
-वार्ड 23 जगत सिंह
-वार्ड 24 भाजपा
-वार्ड 26 राजकुमार राजू बीजेपी
-वार्ड 28 सुधीर मोहन
-वार्ड 29 ओमपाल बीएसपी
-वार्ड 31 नितिन
-वार्ड 32 सुभाष चौधरी
-वार्ड 36 प्रतिमा
-वार्ड 39 उदित मोहन गर्ग
-वार्ड 43 योगेंद्र भाजपा
-वार्ड 45 से भाजपा
-वार्ड नंबर 47 अमित त्यागी भाजपा
-वार्ड 48 साजिदा आसिफ
-वार्ड 49 वीरेंद्र त्यगी
-वार्ड 48 साजिद चौधरी समाजवादी पार्टी
-वार्ड 65 राजकुमार नागर बीजेपी
-वार्ड-59 राजीव शर्मा
-वार्ड 95 आप पार्टी प्रत्याशी
-वार्ड 88 मनीष पंडित
-वार्ड 99 प्रीति जैन
नोट- यह खबर अभी पूरी नही है, इसे अपडेट किया जा रहा है।