प्रदेश की जनता का विश्वास व आर्शीवाद भाजपा के साथ: ब्रजेश पाठक

-उपमुख्यमंत्री ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए गुर

गाजियाबाद। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 8 साल में अभूतपूर्व विकास कार्य कराए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का साथ और आर्शीवाद भाजपा के साथ है। शहर में पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। वहीं,पुलिस फोर्स की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहीं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक शनिवार को पांडव नगर स्थित श्रीजी बैंक्वेट हाल पहुंचे। उन्होंने भाजपा पदा धिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तिकरण अभियान को गंभीरता और प्रमुखता देते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए। बृजेश पाठक ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना हमारा मकसद है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता का साथ और आर्शीवाद भाजपा के साथ है। भूत सशक्तिकरण अभियान के माध्यम से सभी जिम्मेदार कार्यंकर्ता उन को आवंटित किए गए बूथों पर जाकर जनता से संवाद करेंगे तथा अपनी सरकार की योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ उनकी समस्याओं को भी जानेंगे। इसके लिए प्रदेश स्तर पर और स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं को उनके बूथ आवंटित किए जा चुके हैं। वर्ष-2024 में एक बार फिर केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद जनरल वीके सिंह ने कहा की मोदी सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के लिए समर्पित है।

देश आज आजादी का अमृत महोत्सव भी मना रहा है और आज देश मोदी सरकार के 8 साल- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को भी मना रहा है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण, ये मोदी सरकार के काम करने का तरीका है। हम अपने बूथ पर जाकर किस प्रकार लोगों से संवाद करेंगे इन्हीं सब बातों को लेकर आज का यह एक दिवसीय प्रशिक्षण बुलाया गया है। इस दौरान मंच पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी महानगर प्रभारी अमित बाल्मीकि, विधायक सुनील शर्मा, अतुल गर्ग, अजीत पाल त्यागी, जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल, जिलाध्यक्ष हापुड़ उमेश राणा, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, प्रदीप चौधरी आदि मंच पर उपस्थित रहे। इस दौरान सुशील गौतम, संजीव चौधरी, गुंजन शर्मा, अश्वनी शर्मा, प्रदीप चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम कौशिक, अमित रंजन, दुष्यंत पुंडीर, लीलू चौधरी, करण शर्मा, शीतल चौधरी आदि सैंकड़ों की संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

जनता के बीच जाकर भाजपा के माडल को पेश करने का प्रशिक्षण
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें गुर दिए। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने के अवसर पर भाजपा 13 जून तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जिसके तहत बूथ स्तर पर हर कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को गिनाएंगे। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार सुबह करीब 11 बजे पांडवनगर स्थित बैंक्वेट हाल में पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर भाजपा के माडल को पेश करने का प्रशिक्षण दिया।

लोकसभा चुनाव-2024 में अभी पूरे दो साल हैं, ऐसे में भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का परिणाम आते ही इसकी तैयारी शुरू कर दी थी। वहीं दूसरे दलों में कोई सुगबुगाहट नहीं है। कार्यालयों पर ताले लटके हैं तो दूसरी ओर भाजपाई अलग-अलग बहानों से जनता के बीच पहुंच रहे हैं। भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटेगी। 30 मई को केंद्र में मोदी सरकार ने आठ साल पूरे किए तो भाजपा की इस तैयारी की भी पुष्टि हो गई। दरअसल मोदी सरकार के आठ साल पूरे पर भाजपाई दो हफ्ते के कार्यक्रमों में जुट गए हैं।