पार्क की सौंदर्यता संवारने, खराब समर्सिबल को पार्षद ने किया ठीक

-पेड़-पौधों को भी लगती है गर्मी, रखें ख्याल: मनोज गोयल

गाजियाबाद। गर्मियों का मौसम जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे माहौल में हरियाली कम होने लगी है। आमतौर पर यह देखा जाता है कि गर्मी के दिनों में पानी की कमी होने की वजह से लोग पेड़-पौधों की खुराक पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते है। दरसल हमें समझना होगा की इंसान और पशुओं की तरह ही पेड़-पौधों को भी गर्मी लगती है। इस मौसम में उनका खास ख्याल रखना बहुत जरूरी है। यह बातें क्षेत्रीय पार्षद एवं पर्यावरण प्रेमी मनोज गोयल ने कहीं। दरअसल सेक्टर-1 प्लॉट नंबर 28 के पार्क में लगा समर्सिबल पिछले काफी समय से खराब चल रहा था। गर्मियों का मौसम भी नजदीक आ रहा है, जिस कारण पार्क में लगे पेड़-पौधे एवं घास सूखने का डर रहता है। जब इस बता का पता क्षेत्रीय पार्षद एवं पर्यावरण प्रेमी मनोज को पता चली तो उन्होंने सोमवार को पार्क निरीक्षण किया और तत्काल प्रभाव से नगर निगम कर्मचारियों को बुलवाकर पार्क में समर्सिबल को ठीक कराया।

उन्होंने कहा आमतौर पर यह देखा जाता है कि गर्मी के दिनों में पानी की कमी होने से लोग पेड़-पौधों की खुराक पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते हैं। जिस कारण पेड़-पौधे सूख जाते है। जिस तरह हमें गर्मी बहुत लगती है, उसी तरह पेड़-पौधों को भी गर्मी में खास देख-रेख और रख-रखाव की आवश्यकता होती है। गर्मी में उनके खराब होने का खतरा ज्यादा होता है। मनोज गोयल ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा लगाना ही हमारी नैतिक जिम्मेदारी नही है, बल्कि उनकी देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है। पार्क की सुंदरता पेड़-पौधे एवं हरी घास है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते है। जब यह नही रहेंगे तो पार्क में आने से भी लोग कतराने लगेंगे। बता दें कि क्षेत्र के विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर क्षेत्रीय पार्षद बेहद गंभीर रहते है और पार्क की सौंदर्यकरण के लिए उन्होंने हर संभव प्रयास किए। जिस कारण क्षेत्र के सभी पार्क हरियाली से लहरा रहें है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटिहार, एसपी तिवारी सहित क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित रहे।