होली के रंग में सरोबर हुआ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल

भारतीय संस्कृति व सामाजिक समरसता का प्रतीक होली पर्व: मेयर

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर गाजियाबाद द्वारा होली मंगल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां ब्रज के कलाकारों ने मथुरा-बरसाने वाली राधा-कृष्ण की होली के लोकगीतों पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। राधा-कृष्ण बने कलाकारों ने बरसाने की लठामार होली, मथुरा व वृंदावन की कुंज गलियों की होली का सजीव चित्रण प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में संजीव गुप्ता, हरीश मल्होत्रा, सुभाष छाबड़ा व मनवीर नागर नेमुख्य अतिथि मेयर आशा शर्मा, द्वितीय बार निर्वाचित विधायक अतुल गर्ग एवं कार्यक्रम में आए अतिथियों को स्वागत माला पटका एवं स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान्नित किया। मेयर आशा शर्मा ने कहा भारतीय संस्कृति में होली का त्योहार विशेष महत्व रखता है। यह वर्ष सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इसमें ऊंच-नीच, अमीरी गरीब का भेदभाव मिटाकर सभी एक रंग में रंग जाते हैं। होली सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत के साथ ही सामाजिक ताने बाने को मजबूत बनाने का त्योहार है। विधायक अतुल गर्ग ने कहा होली पर सभी को बुराइयों से दूर करने व रहने का संकल्प लेना चाहिए। कहा कि सभी प्रेम सद्भावना से ओत-प्रोत होकर प्रकृति के रंग में रंगकर सामाजिक समरसता को बनाए रखें।

इस दौरान भाजपा नेता पवन गोयल, सुबोध गुप्ता, महेश आहूजा, राकेश भाटला, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पप्पू पहलवान, गुलशन भांबरी, अंशुल अग्रवाल, संजीव लाहोरिया, पप्पू लाहोरिया, टीटू महाजन, नवीन अग्रवाल, मनोज गोयल, साक्षी नारंग, देवेंद्र हितकारी, सुरेश्वर प्रभु, पंडित महेश चंद,

अजय गुप्ता, राज किशोर गुप्ता, प्रीतम लाल, मनमोहन मित्तल, मुकेश आनंद, अमित गोयल, नीरज गोयल, राजेंद्र मित्तल मेहंदी वाले, संजीव मित्तल, अनुज मित्तल, अनिल अग्रवाल सांवरिया, रजनीश बंसल एवं मंडल से राजू छाबड़ा, उदयवीर लाडी, राहुल जाटव, रंगा यादव, दुष्यंत गुप्ता, निशांत गुप्ता, नवनीत गुप्ता, चिराग गोयल, नवनीत छाबड़ा, तुषार वार्ष्णेय, सुनील चाचा, रघुवीर सोनी, वरुण कुमार, पूनम सिंह, रिचा सूद, अर्चना सिंह, लवली कौर,, अशोक अरोड़ा, सुरेश महाजन एवं समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल ने किया।