-वैक्सीनेशन महाअभियान में हजारों लोगों ने लगवाया कोरोनारोधी टीका
गाजियाबाद। कोटगांव अम्बेडकर भवन में शोभा देवी पत्नी स्व: खेम सिंह व हर्ष सोनी के सहयोग से वैक्सीनेशन महाअभियान का आयोजन किया गया। शोभा देवी ने बताया वैक्सीनेशन कैंप का उद्देश्य है कि गरीब लोगों का ज्यादा से ज्यादा टीका हो सकें। कैंप में संजीव, सीमा, चन्दा एवं वैशाली आदि लोगों ने कैंप में सहयोग किया। सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. पवन कुमारी ने बताया कि कोरोना वायरस का संक्रमण भले ही कम हो गया है, लेकिन पूरी तरह से समाप्त अभी नहीं हुआ है। इसलिए महामारी से खुद बचना है और परिवार को बचाना है तो कोरोना का टीका लगवाना होगा। कोविड-19 से बचाव संबंधी दिशा निर्देशों का भी सख्ती से पालन करें। यदि ऐसा नहीं करते हैं तो हम अपने लिए मुसीबत खुद मोल लेंगे। उन्होंने कहा वैक्सीन को लेकर कुछ लोगों ने जो भ्रम फैलाया है, उससे बाहर निकलना होगा। यह सब निजी लाभ के लिए तमाम राजनीतिक दल के लोगों ने किया है। ऐसा पहले भी कई वैक्सीनेशन अभियानों में होता रहा है। आम जनता को चाहिए कि अपनी सूझ बूझ का परिचय दे और बिना किसी डर व हिचक के कोरोना की वैक्सीन लगवाएं। वैक्सीन लगवाने से कोरोना फैलने का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है और लोग सामान्य जीवन की ओर बढ़ सकते हैं। कैंप में 869 लोगों का टीकाकरण हुआ। इसके अलावा गांधी आईडियल में करीब 600 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। जिसमें सुभाशुं, सीमा, भारत आदि स्टॉफ उपस्थित रहे।
















