गाजियाबाद। जनपद में कोरोना के मामले फिर से बढऩे लगे है। एहतियात के तौर पर सावधानी बरतने की जरुरत है। घर से बाहर निकलते वक्त मास्क का प्रयोग जरुरी है। जिन्होंन कोरोना की प्रथम और दुसरी डोज ले ली है, उसके लिए बूस्टर डोज बहुत जरुरी है। जिससे आप अपने परिवार और समाज को इस महामारी से बचा सकें। यह बातें रविवार को गगन एंकलेव मेंटेनेंस ऑफिर में राष्ट्रीय व्यापार मंडल एवं गगन एंक्लेव आरडब्ल्यूए द्वारा आयोजित वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ करते हुए भाजपा नेता एव आरडब्लूए अध्यक्ष रघुनदंन भारद्वाज ने कहीं।
उन्होंने कहा गगन एन्क्लेव में फ्री वेक्सिनेशन केम्प का आयोजन किया गया। वैक्सीन कैंप में 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों बूस्टर डोज, 12 साल से ऊपर के बच्चों को जिन्हे रूटीन मेंं लगने वाली वैक्सीन अभी तक नही लगी उन्हें वैक्सीन की डोज लगाइ्र गई। कैंप कोविड शील्ड एवं को-वैक्सीन दोनों तरह की वैक्सीन की व्यवस्था की गई, जिससे लोगों को वैक्सीनेशन के लिए दूर ना जाना पड़े। रघुनदंन भारद्वाज ने कहा कोरोना का खतरा अभी टला नही है, कोरोना गाइड लाइन का पालन बहुत जरुरी है।
थोड़ी सी लापरवाही अपनों के साथ समाज के अन्य लोगों के लिए भी खतरा बन सकता है। कोरोना की प्रथम, दुसरी लहर सभी देखी है। अगर उस विकराल रूप से बचना है तो वैक्सीनेशन कराएं। जिससे कोरोना की जंग में वैक्सीन एकमात्र हथियार है, जिसका प्रयोग बेहद जरुरी है। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर क्षेत्र में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बाहरी लोगों को प्रवेश पर उनके लिए सेनेटाइजेशन की व्यवस्था की गई। कॉलोनी के लोगों को भी मास्क का प्रयोग अनिवार्य कर दिया गया है। कैंप में सैकड़ो लोगों की वैक्सीन लगाई गई।















