विजय कुमार जाटव को भीम आर्मी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली

गाजियाबाद। विजय कुमार जाटव को भीम आर्मी भारत एकता मिशन की राष्ट्रीय कोर कमेटी का सदस्य नामित किया गया है। भीम आर्मी के संस्थापक एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद और राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन की संस्तुति पर विजय कुमार जाटव को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के पसौंडा गांव निवासी विजय पिछले काफी समय से सामाजिक मूवमेंट और भीम आर्मी के लिए कार्य कर रहे थे। पार्टी में जिम्मेदारी मिलने से विजय कुमार काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि वह अपने दायित्वों का बखूवी निर्वहन करेंगे। संगठन से अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। विजय कुमार जाटव ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में भीम आर्मी सभी वर्गों के हित को ध्यान में रखकर काम कर रही है। आगे भी यह मुहिम जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद जनपद में भी संगठन को बढ़ावा दिया जाएगा। खासकर युवा वर्ग इस संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों से काफी प्रभावित हैं।