नारी रक्षा दल ने लगाया कोविड कैंप

गाजियाबाद। नारी रक्षा दल ने रविवार को पटेल नगर द्वितीय में कोविड-19 वैक्सीन का फ्री ट्रायल कैंप का आयोजन किया। इस दौरान 55 से ज्यादा नागरिकों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई।
भारतीय नारी रक्षा दल के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू तोमर ने बताया नारी रक्षा दल द्वारा स्वस्थ भारत अभियान की शुरुआत हो चुकी है। जिसके चलते आज देश में प्रलय जैसी कोरोना वायरस महामारी जिससे पूरे विश्व मेंं एक मातम सा छा गया था। वही देश-विदेशों के अनेकों वैज्ञानिकों ने काफी प्रयास किया। जिसमें सफलता सबसे पहले भारत के वैज्ञानिकों ने पाई। इसके चलते हुए कोरोना जैसी महामारी की वैक्सीन भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा बना ली गई। वैक्सीन की जागरूकता को गांव गांव तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भारतीय नारी रक्षा दल के सदस्यों ने उठाई है। नारी रक्षा दल के सदस्यों ने गांव-गांव जाकर कोरोना संक्रमण और वैक्सीन को लेकर नागरिकों को जागरूक किया। ट्रायल पीरियड में नारी रक्षा दल के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पटेल नगर-2 में वैक्सीन का फ्री कैंप लगाया। जिसमें 55 से अधिक लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लिया। कार्यक्रम को सफल बनने में जाइडस कंपनी एवं उनके रिसर्च सेंटर की टीम का विशेष योगदान रहा। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर केके झा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट भारत त्यागी, महिला प्रदेश अध्यक्ष लज्जा यादव, शिवकुमार शर्मा कार्यकारिणी सदस्य,मनप्रीत, देवेंद्र कुमार राणा, डॉ विनोद शर्मा, गुरमीत, राजीव गोगिया, नितिन, अरविंद शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।