जीडीए के पूर्व मीडिया प्रभारी अतुल शर्मा का आकस्मिक निधन

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। जीडीए में लंबे समय से तैनात रहे एक्जीक्यूटिव सिस्टम पूर्व मीडिया प्रभारी अतुल शर्मा का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। अतुल शर्मा व्यवहार कुशल एवं कार्य के प्रति समर्पित माने जाते थे। पिछले दिनों वह कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे। संक्रमण से ठीक होने के बाद उनकी हालत में सुधार होने के बाद वह फिर से बीमार हो गए थे। शुक्रवार को जीडीए में इनके आकस्मिक निधन की सूचना मिलने के बाद जीडीए के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में शोक की लहर दौर गई। जीडीए उपाध्यक्ष सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शोक प्रकट किया। अतुल शर्मा अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए। शोक संतप्त परिवार को असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए जीडीए में मौन रखा गया।