वरिष्ठ पत्रकार सुनील पांडेय को पितृ शोक

ग्रेटर नोएडा। वरिष्ठ पत्रकार एवं हिदुंस्तान समाचार पत्र के ग्रेटर नोएडा ब्यूरो चीफ सुनील पांडेय के पिता एवं प्रगतिशील किसान काशी प्रसाद पाण्डेय (87) का 4 जनवरी को रायबरेली में निधन हो गया था। 16 जनवरी को शांतिभोज एवं शोक सभा जनपद राय बरेली के खजुंर गांव स्थित पूरे गुरू में होगा। काशी प्रसाद पाण्डेय काफी स्वस्थ थे। 4 जनवरी को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए रायबरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया।
काशी प्रसाद पाण्डेय प्रखर वक्ता के रूप में भी जाने जाते थे। वह रेडियो और दूरदर्शन में किसानों की बात बेबाकी से रखते थे और किसानों के मुद्दो पर हमेशा संघर्ष करते थे। उन्हें केला की खेती में जिलास्तरीय पुरस्कार मिला था। पिता के साथ-साथ सुनील पाण्डेय की भतीजी ऋचा (21) का भी निधन हो गया। वह गंभीर बिमारी से पीडि़त थी। एक दिन ही घर में दो-दो अर्थियां उठने से परिवार वालों पर गम का पहाड़ टूटा है। निधन पर पूर्व मंत्री गिरीश नारायण पाण्डेय, पूर्व विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह अजय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मिश्री लाल समेत कई गणमान्य लोगों ने दुख जताया है।