भाजपा नेता पप्पू पहलवान की माता की शोक सभा में पहुंचे राजनैतिक हस्तियां

दिल्ली स्थित छतरपुर गांव में हुआ शोक सभा का आयोजन, दी श्रद्धांजलि

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी गाजियाबाद के महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान की माता अंगूरी देवी के निधन पर आयोजित शोक सभा में विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता एवं दिल्ली, नोएडा व गाजियाबाद के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर दिवंगत को श्रद्धांजली देते हुए परिजनों को सांत्वना दी। दिल्ली स्थित छतरपुर गांव में शुक्रवार को आयोजित शोक सभा में पहुंचे राजनैतिक हस्तियों ने अंगूरी देवी के निधन पर शोक जताते हुए दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
भाजपा महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान की माता अंगूरी देवी का 18 फरवरी 2021 को निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। शुक्रवार 26 फरवरी को पप्पू पहलवान के दिल्ली स्थित छतरपुर गांव में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दुख की घड़ी में केन्द्रीय मंत्री एवं गाजियाबाद के सांसद जनरल वीके सिंह ने शोक संदेश भेजकर संवदेना जताई। पप्पू पहलवान भाजपा के पुराने नेता है और पार्टी के लिए हमेशा समर्पित रहते हैं। वह गाजियाबाद के पार्षद  भी रहे हैं और वर्तमान में भाजपा गाजियाबाद महानगर के महामंत्री हैं। अंगूरी देवी काफी सह्रदय एवं सामजिक महिला थी। अंगूरी देवी की आत्मा की शांति के लिए शुक्रवार को छतरपुर स्थित उनके निवास पर आयोजित शोक सभा में मेयर आशा शर्मा, उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री अतुल गर्ग, विधायक नंद किशोर गुज्जर, विधायक अजीत पाल त्यागी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, मुरादनगर नगर पालिका अध्यक्ष विकास तेवतिया, एमएलसी दिनेश गोयल, खोड़ा नगर पालिका चेयरमैन रीना भाटी, छतरपुर से आम आदमी पार्टी के विधायक करतार सिंह तंवर, राष्ट्रीय लोक दल के नेता कपिल चौधरी, कांग्रेस गौतमबुद्ध नगर के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय खारी, दिल्ली के पार्षद ईश्वर, गाजियाबाद भाजपा के महामंत्री राजेश शर्मा, सुशील गौतम, गोपाल अग्रवाल, पार्षद सरदार सिंह भाटी, कालीचरण पहलवान, यशपाल भाटी, मनोज गोयल, पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी, प्रदीप चौहान, उदिता त्यागी,पूर्व विधायक सुरेन्द्र कुमार मुन्नी, भाजपा नेता पृथ्वी सिंंह कसाना, श्यामवीर सिंह चौधरी, उदय भूमि के ब्यूरो चीफ विजय कुमार मिश्र समेत विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता,  मीडिया एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग पहुंचे।