महिलाओं का उत्पीडऩ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: सुषमा सिंह

-अधिकारियों को दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश

उदय भूमि ब्यूरो
हापुड़।
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने महिला उत्पीडऩ की समस्याओं को सुनकर उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उपाध्यक्ष सुषमा सिंह गेस्ट हाउस में पीडि़त तथा घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं की समस्याओं को सुनने के लिए आई थी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक महिला को त्वरित न्याय मिले तथा मेरा भी यही प्रयास है कि प्रत्येक महिला निसंकोच होकर अपनी समस्या को रखें जिससे उनकी समस्याओं का शीघ्र एवं आसानी से निराकरण हो सके। उन्होंने शिकायतों को गंभीरता के साथ सुनते हुए अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में महिला उत्पीडऩ की जो भी शिकायतें आती हैं। उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाए। महिला जन सुनवाई के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉक्टर निशा रावत, लीगल प्रोबेशन अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी, बाल संरक्षण पुष्टाहार अधिकारी, महिला थाना वन स्टॉप सेंटर सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे।