ब्राह्मण समाज के उत्थान की मुहिम, अब भोपाल पहुंचे तरूण मिश्र

भोपाल। ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की मुहिम जारी है। इसी क्रम में संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण मिश्र शुक्रवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे। वहां उन्होंने पूर्व विधायक एवं संगठन के पश्चिमी भारत के महामंत्री रमेश शर्मा (गुट्टू भैया)  के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान संगठन के प्रांतीय पदाधिकारी विष्णु जी भी मौजूद रहे। देश-दुनिया में ब्राह्मण समाज को एकजुट करने और समाज के उत्थान के लिए अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा निरंतर प्रत्यनशील है।

इसके मद्देनजर जल्द राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होनी है। इस बैठक की तैयारियों को लेकर संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण मिश्र इन दिनों काफी सक्रिय हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने नेपाल की राजधानी काठमांडू का चार दिवसीय दौरा किया था। उस दौरान उन्होंने नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से तीन दिन के भीतर दो बार मुलाकात की थी। इसके अलावा नेपाल के विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी उन्होंने मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की थी।

इसी क्रम में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण मिश्र शुक्रवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे। जहां पूर्व विधायक एवं संगठन के पश्चिमी भारत के महामंत्री रमेश शर्मा (गुट्टू भैया) से मुलाकात कर ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई। तरूण मिश्र का कहना है कि संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक अगस्त माह में होनी है। बैठक की तिथि जल्द तय कर दी जाएगी। बैठक को सफल बनाने के लिए उन्हें निरंतर दौरा करना पड़ रहा है। संगठन के अन्य पदाधिकारी भी इस कार्य में शिद्दत से जुटे हैं।