गाजियाबाद। तुराब नगर में एंकर फोटो फ्रेम हाउस पर कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से बचाने एवं लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालने कराने के उद्देश्य से रविवार को सीनियर डॉक्टर पवन कुमारी (वरिष्ठचिकित्सक) एमएमजी हॉस्पिटल के सहयोग एवं बीजेपी के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष वरुण कुमार (मंत्री) युवा मोर्चा द्वारा निशुल्क वैक्सीन शिविर का आयोजन किया गया। ऑपरेटर (वेशाली) जिसमे कई गणमान्य लोगों ने इसमें सहयोग दिया। सीनियर डॉक्टर पवन कुमारी ने बताया कि कोरोना खतरा अभी टला नही है।
अभी भी हमें कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा। तभी हम खुद को औप अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते है। हर इंसान को कोरोना से बचाव के लिए बताए गए उपाय पर अमल करना चाहिए। यदि आपने वैक्सीन नहीं लगवाई है तो लगवाने के लिए आगे आएं। कोरोना के खिलाफ इस जंग में हम सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी है। इस जंग में हमारे पास सबसे बड़ा हथियार वैक्सीन ही है। इस मौके पर नितिन (गोलू), मिक्की नागपाल, परवीन कुमार, निशु डिंगरा, मनीष भोला, मोहिनेश बंसल, विजय महाजन, रमन शुक्ला, शैलेंद्र चतुर्वेदी, अंकित गर्ग, राकेश बंसल, राहुल आदि लोग थे।















