केदारनाथ धाम में आने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिले और तीर्थ पुरोहितों को उनके समस्त अधिकार मिले। इसको लेकर केदार सभा हर तरीके से काम करेगा। केदार सभा के अध्यक्ष चुने जाने के बाद पत्रकारों से बातचीत में पंडित राजकुमार तिवारी ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम सनातन संस्कृति का प्रमुख केंद्र है। प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन करने के लिए आते हैं। प्रत्येक वर्ष केदारनाथ धाम आने वाले भक्तों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में भक्तों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं का विस्तार हो इसको वह प्रमुखता से उठाते रहेंगे।
उदय भूमि ब्यूरो
देहरादून। केदारनाथ धाम में आने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिले और तीर्थ पुरोहितों को उनके समस्त अधिकार मिले। इसको लेकर केदार सभा हर तरीके से काम करेगा। केदार सभा के अध्यक्ष चुने जाने के बाद पत्रकारों से बातचीत में पंडित राजकुमार तिवारी ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम सनातन संस्कृति का प्रमुख केंद्र है। प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन करने के लिए आते हैं। प्रत्येक वर्ष केदारनाथ धाम आने वाले भक्तों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में भक्तों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं का विस्तार हो इसको वह प्रमुखता से उठाते रहेंगे। केदार धाम में धर्मशालाओं की संख्या बढ़े इस पर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया जाएगा। पंडित राजकुमार तिवारी ने कहा कि सनातन धर्म के प्रति लोगों में आस्था बढ़ रही है। विश्व विरादरी में हिंदू धर्म का मान और सम्मान बढ़ रहा है। किस तरह से सनातन हिंदू धर्म की ख्याति देश दुनियां में हर तरफ फैले उसको लेकर धार्मिक यात्रिएं करेंगे और पंडित पुरोहितों को अधिक सुविधाएं मिले इसको लेकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों के अधिकारों में बढ़ोत्तरी हो औैर उन्हें विशेष प्रकार की मदद मिले इन मांगों को सरकार और मंदिर समिति के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि देश में लंबे अर्से बाद फिर से हिंदू धर्म को लेकर पुर्नजागरण का दौर चल रहा है। युवा वर्ग धार्मिक कार्यों में अधिक संख्या में जुड़ रहे हैं और युवाओं को अपने धर्म के प्रति औैर अधिक जागृत होने की जरूरत है।

केदारनाथ धाम के प्रतिष्ठित धार्मिक संगठन केदार सभा की नइ्र कार्यकारिणी का गठन 30 नवंबर 2022 को हुआ। नव गठित कार्यकारिणी में पंडित राजकुमार तिवारी को अध्यक्ष, पंडित विष्णुकांत कुर्मांचली को उपाध्यक्ष, डॉ. राजेंद्र प्रसाद तिवारी को महामंत्री, पंडित अंकित सेमवाल उपमंत्री, पंडित प्रवीणचंद्र्र तिवारी कोषाध्यक्ष, पंडित पंकज शुक्ला गांव रूद्रपुर को प्रवक्ता और पंडित पंकज शुक्ला पौला गांव को मीडिया प्रभारी चुना गया। केदारसभा की 32 सदस्यीय कार्यकारिणी में पं. कंवर प्रसाद शुक्ला, पं. संजय शुक्ला, पं. देवेश बाजपेई, पं. केशव तिवारी, पं. श्रीकृष्ण बगवाड़ी, पं. सुनील शुक्ला, पं. उमेश चन्द्र पोस्ती, पं. विजेन्द्र शर्मा, पं. अनिल बगवाड़ी, पं. प्रदीप तिनसोला, पं. धीरेन्द्र शुक्ला, पं. अनिल शुक्ला, पं. सुरेश बगवाड़ी, पं. कालिका प्रसाद त्रिवेदी, पं. संजय तिवारी कुर्मांचली, पं. संतोष त्रिवेदी, पं. राकेश शुक्ला, पं. सौरभ शुक्ला, पं. भगवती प्रसाद वाजपेई, पं. प्रदीप शर्मा, पं. प्रदीप शुक्ला, पं. यशोधर प्रसाद कुर्मांचली, पं. तीर्थश्वर प्रसाद शुक्ला, पं. कुलानन्द तिवारी, पं. सुरेन्द्र प्रसाद शुक्ला सदस्य चुने गये।















