विपक्ष पर कटाक्ष : कृषकों की आय नहीं बढ़ता गया कर्ज

प्रधानमंत्री मोदी ने कृषि बिल के विरोधियों पर कसा तंज

उदय भूमि ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान बिल के विरोधियों को शुक्रवार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ किसानों को बरगला रहा है। लंबे समय तक उन्हें कानूनों में उलझा कर रखा गया। नतीजन उपज बढऩे के बाद भी किसानों की आय की बजाए कर्ज बढ़ता गया। प्रधानमंत्री मोदी ने दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उक्त विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र, समाज के रूप में भारत को बेहतर बनाने में दीन दयाल का योगदान पीढिय़ों को प्रेरित करने वाला है। उन्होंने भारत की राष्ट्रनीति, अर्थनीति, समाजनीति, राजनीति सभी पहलुओं पर भारत के अथाह सामथ्र्य के हिसाब से तय करने की बात मुखरता से कही थी। पीएम मोदी ने नए कृषि बिल के विरोध पर विपक्ष की आलोचना की। उन्होंने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी किसान और श्रमिक के लिए की गई बातें खोखली ही थीं। आजादी के बाद किसान और श्रमिक के नाम पर खूब नारे लगे, मगर समय की कसौटी ने साबित कर दिया है कि वह तमाम बातें कितनी खोखली थीं। देश अब इन बातों को भली-भांति जानता है। उन्होंने कहा कि किसानों को ऐसे कानूनों में उलझा कर रखा गया, जिसके कारण वह अपनी उपज को, अपने मन मुताबिक बेच भी नहीं सकता था। पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष अब अपने मंसूबों में कभी कामयाब नहीं हो पाएगा। नए कृषि बिल से किसानों को काफी लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू आदि ने दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि नए कृषि बिल के खिलाफ समूचा विपक्ष एकजुट है। विपक्ष के आह्वान पर विभिन्न राज्यों में किसानों का आंदोलन हो रहा है।