ग्रेटर नोएडा। किसान एकता संघ ने 25 मई को प्रस्तावित पंचायत को स्थगित कर दिया है। अब यह पंचायत नहीं होगी। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डॉ. अरुणवीर सिंह से मुलाकात की। सीईओ से 6 बिंदुओं पर चर्चा की गई। सीईओ के आश्वासन के बाद 25 मई को प्रस्तावित पंचायत स्थगित करने का निर्णय लिया गया। किसान एकता संघ के अध्यक्ष सोरन सिंह प्रधान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को यमुना प्राधिकरण पहुंचा।
किसानों ने सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह, एसीईओ मोनिका रानी, रविंद्र सिंह, ओएसडी शैलेंद्र सिंह से मुलाकात की वार्ता की। संगठन के जिलाध्यक्ष अरविंद सेक्रेटरी ने बताया कि किसानों को 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा गांवों में शिविर लगाकर वितरित करने की मांग की। इसके अलावा बिना विकास शुल्क के सात प्रतिशत विकसित भूखंड देने और तीन प्रतिशत विकसित भूखंड का नियम लागू करने की मांग की।
सीईओ को ज्ञापन सौंपा और समाधान की मांग की। सीईओ ने सभी समस्याओं के समाधान करने का भरोसा दिया है। इस मौके पर अजयपाल, जगदीश शर्मा, शहजाद चौधरी, उमर प्रधान, पवन, मेहरबान खान, पप्पे, दुर्गेश शर्मा, गीता भाटी, अखिलेश प्रधान, वनीश प्रधान, शौकत अली चेची आदि उपस्थित रहे।
















