दिल्ली शराब के साथ 4 गिरफ्तार, कार समेत तीन वाहन जब्त

नोएडा। जिले में अवैध शराब को लेकर आबकारी विभाग की टीम द्वारा लगातार दिल्ली बोर्डर पर संदिग्घ वाहनों की चेकिंग कर रही है। दिल्ली से शराब लाने वाले हर मार्ग पर आबकारी विभाग की टीम का सख्त पहरा है। बिना वाहन चेक किसी भी वाहन को जिले में प्रवेश नही दिया जा रहा है। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्र में लगातार वाहनों की चेकिंग कर रहे है और दिल्ली से शराब लेकर आने वाले लोगों को जेल भेजने के साथ-साथ उनके वाहनों को सीज करने की भी कार्रवाई की जा रही है। जिससे दिल्ली से शराब लाने वाले लोगों के मन में डर बैठ सकें। आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर व पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर के निर्देशन में अवैध मद्य निष्कर्षण एवं अवैध मदिरा व्यापार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि सोमवार देर रात गौरव चन्द आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 व रवि जायसवा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 द्वारा कोंडली में चेकिंग के दौरान सुपर स्प्लेंडर बाईक से 24 केन किंगफिशर दिल्लीमार्का के साथ 2 आरोपी सुमित पाल पुत्र भोपाल सिंह व कपिल कुमार पुत्र सतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया। गौरव चन्द आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 व रवि जायसवा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 द्वारा कोंडली में चेकिंग के दौरान हीरो प्रो बाइक पर परिवहन करते हुए 6 बोतल ब्लेंडर प्राइड व 4 बोतल रॉयल स्टैग ब्राण्ड की विदेशी शराब दिल्ली मार्का के साथ अविजीत कुमार कुंडू पुत्र साईवाल कुमार कुंडू को गिरफ्तार किया गया। वहीं बलराम सिंह आबकारी निरीक्षक द्वारा परी चौक गोल चक्कर पर आई-10 कार से 24 कैन बियर दिल्ली मार्का की परिवहन करते हुए गौरव पुत्र सूर्य कांत निवासी चांदनी चौक दिल्ली को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्र्रवाई करते हुए जेल भेजा गया और बरामद वाहन को जब्त कर लिया गया।