समय की पहचान, कड़ी मेहनत से मिलेगी सफलता: धर्मजीत त्रिपाठी

-जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने पुस्तकालय को दी 40 किताबें दान

ग्रेटर नोएडा। गांव या छोटे शहरों से कुछ नहीं होता है। कामयाबी उन्हीं को मिलती है, जो प्रारंभिक स्तर से ही कड़ी मेहनत करते हैं। समय की पहचान कर उसके साथ चलते हैं। वहीं सफलता की शिखर को छूते हैं। यह बातें मंगलवार को को मोहबलीपुर गांव के विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी धर्मजीत त्रिपाठी ने गांव में चल रहे पुस्तकालय का जायजा लेते हुए कहीं।

उन्होंने कहा किसी भी क्षेत्र में सफलता उसके लिए किये गये मेहनत पर ही निर्भर करता है। आज का समय प्रतियोगात्मक है। इसमें मांग के अनुसार अपने को अपडेट करते रहने से ही लाभ मिलेगा। कुछ कर गुजरने की इसी उम्र में किसी को भी अपने लक्ष्य का चुनना बेहतर होता है। उस लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता पड़ती हैं और युवा अपने निर्धारित लक्ष्य एवं कैरियर के अनुसार अपने में बदलाव लाये। इस दौरान उन्होंने वहां पढऩे वाले बच्चों से बातचीत की। उन्होंने पुस्तकालय को 40 किताबें दान कीं।

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी धर्मजीत त्रिपाठी ने विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए मोहबलीपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने चल रहे कामों का जायजा लिया। इस गांव में पुस्तकालय भी चलता है। गांव और आसपास के बच्चे यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। अपर मुख्य अधिकारी ने इस पुस्तकालय को करीब 40 किताबें दान कीं। साथ ही वहां पढऩे वाले बच्चों से बातचीत की। उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए टिप्स भी दिए। कहा कि मेहनत से ही परिणाम मिलता है। इसलिए मेहनत सबसे जरूरी है। विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान मोहबलीपुर में कंपटीशन की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को मार्ग दर्शन किया गया। साथ ही पुस्तक दान किया गया।