विश्वकर्मा जयंती पर श्रमिकों को बताया योजनाओं का लाभ

उदय भूमि ब्यूरो
पिलखुवा।
हापुड़- पलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा निर्माणाधीन आनंद विहार साइड पर प्राधिकरण उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा ने सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत श्रमिकों को जन सुविधा केंद्र पर जाकर अधिक से अधिक पंजीकरण कराने हेतु प्रेरित किया। सहायक श्रम आयुक्त सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्राधिकरण उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा ने श्रमिकों के हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। योजना के द्वारा श्रमिक प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत श्रमिकों को संत रविदास शिक्षा सहायता योजना गंभीर बीमारी सहायता योजना मृत्यु एवं विकलांगता एवं क्षमता पेंशन सहायता योजना आदि का लाभ ले। उन्होंने जनसेवा केंद्रों पर निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीयन की अपील की। इस दौरान श्रमिकों को अवगत कराया गया। कि वह जन सुविधा केंद्र पर जाकर अधिक से अधिक पंजीयन कराने हेतु कराएं । जिससे उन्हें सामाजिक सुरक्षा के तहत 60 वर्ष की उम्र पूरे होने पर 3000 मासिक पेंशन का भुगतान का