सिंभावली शुगर मिल का पेराई सत्र प्रारंभ हुआ

विधिवत पूजन के बाद पेराई चालू हुई

उदय भूमि ब्यूरो, गढ़ुक्तेश्वर।
सिंभावली शुगर मिल पेराई सत्र विधिवत पूजन के साथ प्रारंभ हुआ। मिल की निदेशक गुरुसिमरन कौर ने मिल के नए सत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मिल कर्मचारी, गन्ना समिति के अधिकारी और किसान भी उपस्थित रहे। सिंभावली शुगर मिल का पेराई सत्र बुधवार को विधिवत पूजन और अखंड पाठ के साथ प्रारंभ हो गया। जिसके उपरांत शुगर मिल की निदेशक गुरसिमरन कौर ने मिल की चैन पर गन्ना डालकर पेराई चालू की। इस अवसर पर मिल के सीजीएम करन सिंह, मुख्य गन्ना प्रबंधक सुधीर कुमार, प्रशासनिक अधिकारी दिनेश शर्मा, अतुल शर्मा, राजेश कुमार, गन्ना प्रबंधक अमानुल्ला खान, गन्ना समिति सचिव राकेश पटेल, ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक अशोक कुमार यादव, भाकियू नेता सतवीर चौधरी, धनवीर शास्त्री, उपस्थित रहे। मिल में सबसे पहले गन्ना लेकर पहुंचे किसानों को मिल प्रबंधन ने पांच किलो गुड़ और कंबल भेंट कर सम्मानित किया। गुरसिमरन कौर ने दावा किया कि किसानों को उनके बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान अतिशीघ्र दिया जाएगा, जबकि वर्तमान पेराई सत्र में खरीदे जाने वाले गन्ने का भुगतान नियत अवधि में सुचारू ढंग से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिंभावली चीनी मिल हमेशा से क्षेत्र के किसानों के हक में रहती है, हम लोग क्षेत्र के किसानों के दुख सुख का समझते है।