रामपुर के सेहत में आया सुधार, शराब तस्करों की सेहत बिगाड़ने के लिए आबकारी विभाग का चल रहा डंडा

 अवैध शराब के साथ विक्रेताओं की निगरानी के लिए आबकारी की टीम ने बधाई निगरानी

 190 किग्रा लहन को नष्ट कर 50 लीटर अवैध कच्ची शराब को किया जब्त

रामपुर। प्रदेश का एक ऐसा जिला जहां चलता है आबकारी विभाग का राज, यहां की टीमें दिन हो या फिर रात बिना अपनी प्रवाह किए कभी शराब तस्करों के गढ़ पर दबिश तो कभी राजमार्ग और राष्ट्रीय मार्ग पर संघन चेकिंग अभियान चलाकर 24 घंटे अवैध शराब की तलाश और इसमें लिप्त तस्करों की खोजबीन में लगी रहती है। त्यौहार हो यह चुनावी मौसम इन सबसे आबकारी विभाग की टीम को मतलब नहीं है। उद्देश्य सिर्फ एक ही है जनपद को अवैध शराब के कारोबार से पूरी तरह मुक्त कर आमजन को नकली और मिलावटी शराब के सेवन से बचाया जा सकें। क्योंकि अक्सर कुछ लोग जागरूकता कहा जाए या फिर सस्ते के लालच में आकर कच्ची और मिलावटी शराब का सेवन कर लेते है। जिसका परिणाम लोगों को कभी कभी अपना जान देकर चुकाना पड़ता है। इस लिए आबकारी विभाग की टीम अपनी कार्रवाई के बीच में लोगों के बीच जाकर जागरूकता अभियान चलाती है।

लोगों को जागरूक करने के लिए पम्पलेट, पोस्टर चस्पा करने के साथ जन चौपाल के माध्यम से भी जन जागरूकता का पाठ पढ़ाया जाता है। जिले में जिस तरह से कार्रवाई और जागरूकता में तेजी देखनी को मिल रही है, अगर यही काम पूर्व में किया होता तो शायद रामपुर के सेहत में पहले अधिक सुधार देखने को मिलती। देर सही मगर अब धीरे धीरे रामपुर की सेहत में सुधार देखने को मिल रहा है। इस सुधार का कारण लोगों में जागरूकता और कार्रवाई में सहयोग करने वाले देहात क्षेत्र के लोग है, जो कच्ची शराब के धंधे को बंद करने में आबकारी अधिकारी को अपना सहयोग दे रहे है। सूत्रों का कहना है कि कच्ची शराब के नाम से मशहूर रामपुर के देहात क्षेत्र में कई तस्कर अब अवैध शराब के धंधे को छोड़कर कर खेती मेहनत कर अपने पारी के भविष्य को सुरक्षित वातावरण देने का काम का रहें। दरअसल रामपुर जिले के आबकारी अधिकारी हिम्मत सिंह का मानना है कि कार्रवाई से ज्यादा लोगों में डर होना जरूरी है और इसी डर के बीच में लोगों को अगर जागरूकता करते हुए रोजगार की मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास किया जाए तो लोग खुद ही इस अवैध धंधे को छोड़ देंगे। आबकारी अधिकारी के इसी प्रयासों से आबकारी विभाग की टीम को असली बल मिल रहा है और टीमें भी अपनी कार्रवाई को पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन कर रही है।

इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने कच्ची शराब के अड्डे पर दबिश देते हुए खेत, बाग और घर के पास जंगलों में छिपा कर रखी कच्ची शराब और लहन को जब्त किया है। साथ ही आसपास के लोगों से अवैध शराब के अड्डे की जानकारी ली गई।
जिला आबकारी अधिकारी हिम्मत सिंह ने बताया जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाकर लगातार दबिश और चेकिंग की जा रही है। आबकारी निरीक्षक अरविंद कुमार मिश्रा, नंदनी यादव,
नीरज सिंह, संजय कुमार, राम आधार पाल, अनुपम सिंह कि टीम द्वारा शुक्रवार और शनिवार को देशी, विदेशी मदिरा एवं बीयर की दुकानों पर गोपनीय रूप से टेस्ट परचेज कराया गया। शराब विक्रेता को ओवररेटिंग के संबंध में कड़ी चेतावनी दी गई, पास मशीन द्वारा 100 प्रतिशत बिक्री करने के निर्देश दिए गए। अगर शराब पर अंकित मूल्य से अधिक की शराब बेची गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तो होगी साथ उत्तर में बेरोजगार कर दिया जाएगा। फिर भविष्य में किसी भी लाइसेंसी दुकान पर कभी भी शराब बेचने का काम नहीं कर पाओगे, इसलिए सहूलियत इसी में है कि नियमानुसार शराब बेचते रहें। वहीं आबकारी निरीक्षक की टीम द्वारा वेदपुर, पंजाबा, दनकरा, केमरी, अहरो में दबिश दी गई। दबिश के दौरान विभिन्न स्थानों पर छुपा कर रखी लगभग 90 किग्रा लहन मौके पर नष्ट कर दिया गया। साथ ही लगभग 20 ली अवैध कच्ची शराब को बरामद किया गया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 2 अभियोग पंजीकृत किया गया। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ लगातार आगे भी कारवाई जारी रहेंगी। इसके अलावा बेरखेडा – बेरखेड़ी नवाबगंज में दबिश देकर अवैध एवं कच्ची शराब के निर्माण में प्रयुक्त सामग्री लहन, ड्रमो , भट्टियों आदि को मौके पर नष्ट किया गया। जहां मौके से लगभग 100 किग्रा लहन को नष्ट कर 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

 


आबकारी कार्यालय में मनाया गया गणतंत्र दिवस
76वां गणतंत्र दिवस आबकारी कार्यालय में शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आबकारी अधिकारी हिम्मत सिंह ने ध्वजारोहण किया। आबकारी अधिकारी ने मां भारती की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले तथा सीमाओं की रक्षा के लिए डटे वीर जवानों को नमन किया। उन्होंने संविधान निर्माताओं के संकल्पों को दोहराते हुए सभी से भारतीय संविधान के प्रति श्रद्धा रखने को कहा। उन्होंने कहा कि आजादी के असली मायने आज परवान चढ़े हैं। इसमें भारत निराशा के माहौल से बाहर आ चुका है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए ज्यादा से जागरूकता अभियान चलाकर जागरूक किया जाए।