तरुण मिश्र ने पूर्व विधायक उदयभान करवारिया का जाना हाल-चाल

प्रयागराज। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने सोमवार को प्रयागराज में पूर्व विधायक पं. उदयभान करवारिया से मुलाकात की। पूर्व विधायक करवारिया के आवास पर उनका हाल-चाल जानने के लिए तरुण मिश्र पहुंचे। दरअसल पूर्व विधायक पं. उदयभान करवारिया का स्वास्थ्य इन दिनों खराब चल रहा है। वह हाल ही में दिल्ली से बाईपास सर्जरी कराकर वापस प्रयागराज लौटे हैं। तरुण मिश्र ने बताया कि पूर्व विधायक का हाल-चाल जानने के बाद वह प्रयागराज से लौट गए।