-विधानसभा का एक ही किंग,वाई पी सिंह
-गुरु जी की दावेदारी, सब पर भारी
-समर्थकों के जोश और जोशीले नारों से गूंजता रहा पंडाल
उदय भूमि संवाददाता
धौलाना। झमाझम बारिश के दौरान सभा स्थल पर हुए जल भराव कीचड़ के बीच गिरते पड़ते और रखते हुए समर्थक पंडाल तक पहुंची गए। मंचासीन नेताओं के उद्बोधन के दौरान जैसे-जैसे समर्थकों के पसंदीदा नेता कार्यक्रम को संबोधित करने मंच पर आते पंडाल नारों से गूंजता रहा। सबसे पहले धौलाना विधानसभा सीट से विधायक पद की प्रबल दावेदारों में शामिल भाजपा के दिग्गज नेता एवं पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर जैसे ही मंच पर पहुंचे तो पंडाल में नारा उछला गुरुजी की दावेदारी सब पर भारी।
यह भी पढ़ें – साठा चौरासी से योगी आदित्यनाथ का ऐलान नागरिकों की सुरक्षा से नहीं करने देंगे खिलवाड़
5 मिनट के दौरान पूर्व सांसद ने तमाम क्षेत्रीय एवं सामाजिक मुद्दों पर उपस्थित जनसमूह के बीच अपने विचार रखे इस दौरान पंडाल में उनके समर्थक नारेबाजी करते रहे। सभा को संबोधित करने के दौरान पूर्व विधायक धर्मेश तोमर ने जैसे ही माइक संभाला तो उनके समर्थकों के अलावा क्षेत्र से आए लोगों ने भी धर्मेश तोमर के पक्ष में जमकर नारेबाजी करते हुए नारे लगाए।
यह भी पढ़ें – योगी की दीवानगी सिर चढ़कर बोली, अव्यवस्था का रहा बोलबाला
भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रहे एवं वरिष्ठ नेता वाईपी सिंह के सौम्य समय एवं सरल व्यवहार को लेकर समर्थकों में चर्चा रही। उनके भाषणों के बीच धौलाना विधानसभा का एक ही किंग वाईपी सिंह वाईपी सिंह के नारे गूंजते रहे। जनसभा के दौरान वाईपी सिंह के समर्थकों का हुजूम जमकर नारेबाजी में लगा रहा। महिला समर्थकों की बागडोर भाजपा नेता वाई पी सिंह की पत्नी गीतांजलि सिंह ने संभाल रखी थी।मंच पर मौजूद वक्ताओं ने भीड़ को देखकर जमकर योगी जी की शान में कसीदे पढ़े।















