ठेकेदारों को नगर निगम ने दी राहत, टेंडर डालने की डेट बढ़ाई

ठेकेदारों की आपत्तियों को जायज मानते हुए नगर निगम ने टेंडर डालने की तिथि बढ़ा दी है। अब ठेकेदारों को टेंडर डालने के लिए 10 दिनों का अतिरिक्त समय मिल गया है। दरअसल ठेकेदारों ने लगातार पड़ने वाली छुट्टियों की वजह से टेंडर डालने की तिथि में बदलाव करने का अनुरोध किया था। इसी मांग को लेकर ठेकेदारों का एक प्रतिनिधि मंडल भाजपा के राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल से भी मिला था।

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। ठेकेदारों की आपत्तियों को जायज मानते हुए नगर निगम ने टेंडर डालने की तिथि बढ़ा दी है। अब ठेकेदारों को टेंडर डालने के लिए 10 दिनों का अतिरिक्त समय मिल गया है। दरअसल ठेकेदारों ने लगातार पड़ने वाली छुट्टियों की वजह से टेंडर डालने की तिथि में बदलाव करने का अनुरोध किया था। इसी मांग को लेकर ठेकेदारों का एक प्रतिनिधि मंडल भाजपा के राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल से भी मिला था। सांसद ने ठेकेदारों की शिकायतों को निगम अधिकारियों के समक्ष उठाकर उसे दूर कराने का आश्वासन दिया था।

निगम अधिकारियों का कहना है कि दशहरा पर्व के मद्देनजर नगर निगम ने निविदा खोलने की प्रक्रिया की तिथि में बदलाव किया है और ठेकेदारों को टेंडर डालने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। नगर निगम द्वारा टेंडर की अवधि बढ़ाये जाने पर ठेकेदारों ने प्रसन्नता जताई है।

ज्ञात हो कि नगर निगम के निर्माण विभाग द्वारा 85 निर्माण कार्यों की निविदाएं आमंत्रित की गई थीं। इन निविदाओं को 15 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक विभागीय वेबसाइट से डाउनलोड कर अपलोड किया जाना था। तदुपरांत 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजे निविदाएं ओपन होनी थीं। इस बीच कॉन्टैक्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने जरूरी बिंदुओं को उठाया है। एसोसिएशन का कहना है कि 15 अक्टूबर को दशहरा पर्व होने के कारण बैंकों मेंअवकाश रहेगा। बीच में भी कई छुट्टियां रही है और जिस कारण निविदा में प्रतिभाग करना संभव नही है। इन्हीं समस्याओं को ठेकेदारों ने भाजपा सांसद अनिल अग्रवाल के समक्ष उठाया। सीनियर कॉट्रैक्टर सतवीर चौधरी, शील कौशिक, विनोद भारती, कुणाल, सीताराम शर्मा, हांजी औरंगजेब के नेतृत्व में नगर निगम ठेकेदारों का प्रतिनिधि मंडल सांसद अनिल अग्रवाल से मिला।satveer singh contractor

सतवीर चौधरी ने बताया कि लगातार छुट्टियां होने के कारण ठेकेदारों के लिए टेंडर डालने में दिक्कतें आ रही थी। ठेकेदारों की इन समस्याओं को पहले नगर निगम अधिकारियों और फिर सांसद अनिल अग्रवाल के समक्ष रखा गया। सांसद ने समस्या हल कराने का आश्वासन दिया था।

Sheel-Kaushikसीनियर कॉट्रैक्टर शील कौशिक ने बताया कि अब टेंडर डालने की प्रक्रिया बेहद जटिल हो गई है। कागजी और बैंकिंग डॉक्यूमेंट की संख्या बढ़ गई है। कई बार एक टेंडर अपलोड करने में डेढ़ से दो घंटे तक का वक्त लगता है। ऐसे में कई छुट्टियां एक साथ होने के कारण टेंडर डालने में दिक्कतें आ रही थी। ऐसे में नगर निगम द्वारा टेंडर की तिथि बढ़ाना स्वागत योग्य निर्णय है। नगर निगम के हम सभी ठेकेदारों को इससे राहत मिली है। कॉन्टेÑक्टर वेलफेयर एसोसिएशन की आपत्ति को नगर निगम ने स्वीकार कर लिया है। इसके चलते निविदाओं को खोलने की तिथि में बदलाव कर दिया गया है। बदले गए कार्यक्रम के तहत अब नगर निगम की वेबसाइट से उक्त निविदाओं को 25 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक डाउनलोड किया जा सकेगा। इसके बाद 26 अक्टूबर की सुबह 10 बजे निविदाओं को खोला जाएगा।

कोरोना संकट के कारण विकास कार्यों को तेजी से कराने के लिए समय से टेंडर कराना जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए ठेकेदारों को टेंडर डालने के लिए समय दिया गया था। लेकिन ठेकेदारों ने टेंडर डालने की तिथि बढ़ाने की मांग की थी। ठेकेदारों की मांग और बीच में दशहारे की छुट्टी को देखते हुए नगरायुक्त के निर्देशानुसार टेंडर की तिथि बढ़ाई गई है।
देशराज सिंह
एग्जयूकेटिव इंजीनियर
गाजियाबाद नगर निगम