हाउस टैक्स के विरोध में नगर निगम के खिलाफ व्यापारियों ने खोला मोर्चा

महानगर उद्योग व्यापार मंडल एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने निगम मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

गाजियाबाद। हाउस टैक्स में करीब 400 प्रतिशत की वृद्घि को लेकर विरोध लगातार बढता ही जा रहा है। टैक्स वृद्धि के विरोध में शनिवार को महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने नगर निगम कार्र्यालय पर प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराने का कार्य किया। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने नगर आयुक्त को संबोधित पत्र भी अधिकारियों को सौंपा। महानगर उद्योग व्यापार मंडल की ओर से दर्ज कराई गई आपत्ति में कारोबारियों ने खुल कर विचार व्यक्त किए। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए महानगर अध्यक्ष गोपीचंद ने कहा कि नगर निगम जमीन के सर्किल रेट के हिसाब से हाउस टैक्स में ईजाफा करने की तैयारी में लगा है। अगर ऐसा हुआ तो कारोबारियों की दुकानों का किराया एक साथ चार गुना से भी ज्यादा बढ जाएगा। निगम को मानवीय पक्ष को भी देाना चाहिए। हाल ही में व्यापारी कोरोना काल की महामारी से उबरा है, व्यापार भी पटरी पर नही आया है। जिसके चलते कारोबार में घाटा हुआ है। काफी लोगों की नोकरी चली गई। कुछ का वेतन घट गया। इन सब के बीच डीएम के सर्किल रेट के हिसाब से हाउस टैस में ईजाफा करना बेहद ही गलत है। इस दौरान चेयरमैन बृजमोहन सिंघल, कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, महामंत्री अशोक चावला, सुनील गुप्ता, सुनील गोयल, अनुराग गर्ग, पंकज गुप्ता, वसीम अली आदि मौजूद रहे। उधर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की गाजियाबाद इकाई से जुड़े व्यापारियों ने भी हाउस टैक्स बढ़ाने के नोटिफिकेशन के विरोध में निगम मुख्यालय पर प्रदर्र्शन करते हुए मेयर आशा शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में डीएम सर्किल रेट के हिसाब से हाउस टैक्स बढ़ाने के नोटिफिकेशन को वापस लेने की मांग की गई। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि डीएम सर्किल रेट से हाउस टैक्स का निर्धारण करने से हाउस टैक्स चार गुणा बढ़ जाएगा। कोरोना लॉकडाउन के कारण पहले से ही लोगों की आर्थिक स्थिति बिगड़ चुकी है, ऐसे में हाउस टैक्स बढ़ाने जाने से लोगों की कमर ही टूट जाएगी। उन्होंने कहा कि अब जब कोरोना लॉकडाउन के बाद लोग अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो ऐसे में फिर से मुसीबत के लिए हाउस टैक्स बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने मेयर से हाउस टैक्स नहीं बढ़ाने की गुजारिश की है। अगर डीएम सर्किल रेट के हिसाब से हाउस टैक्स बढ़ता है तो व्यापारी सड़कों पर उतर कर इसका पूरजोर विरोध करेंगे। प्रदर्शन के दौरान दीपक गर्ग, राहुल गर्ग, अनिल गर्ग, महेंद्र कुमार, राजेंद्र राजू, अमन शिशौदिया, संजय गुप्ता, प्रेम प्रकाश चीनी, सोनू सैनी, विनोद अग्रवाल, बबलू सैन, नानकगोस्वामी, मनीष निश्चल, सुंदरलाल, सुनील एडवोकेट, नौशाद व इरफान आदि उपस्थित थे।