Rashtriya Lok Dal -दर्जनों अधिवक्ताओं ने धामा रालोद का दामन

-अमित त्यागी बने Rashtriya Lok Dal विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

गाजियाबाद। विधानसभा चुनाव को अब कुछ समय ही बचा है। मगर Rashtriya Lok Dal (रालोद) का लगातार बढ रहें जनाधार से विपक्ष में खलबली मचनी शुरू हो गई है। पंचायत चुनाव के बाद रालोद ने विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। पिछले कुछ माह से लगातार रालोद में लोगों की सदस्यता बढ रही है। बुधवार को एक दर्जन से अधिक अधिवक्ता भाजपा छोड़कर Rashtriya Lok Dal में शामिल हुए। अधिवक्ता अमित त्यागी के नेतृत्व में कई अधिवक्ता रालोद में शामिल हुए। महानगर अध्यक्ष अरूण चौधरी भुल्लन ने अधिवक्ताओं को सदस्यता ग्रहण करार्ई। अमित त्यागी एडवोकेट को Rashtriya Lok Dal विधि प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। हस्तिनापुर क्षेत्र की महिला प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय अध्यक्ष रेखा चौधरी और जिलाध्यक्ष धमेंद्र राठी ने पार्टी में शामिल हुए अधिवक्ताओं को माला पहनाकर स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष अरुण चौधरी भुल्लन ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता Rashtriya Lok Dal में शामिल हुए अधिवक्ताओं केसाथ कंधे से कंधा मिलाकर मजबूती के साथ काम करेंगे। सभी को पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा। पार्टी किसानों की आवाज उठा रही है। किसानों की आज गन्ना भुगतान से लेकर अन्य समस्या हैं। जिन पर सरकार ध्यान नहीं दे रही। रेखा चौधरी ने बताया कि अमित त्यागी के साथ संजय चौधरी, अनिल लांबा, साजिद गहलौत, शेार शर्मा, पदम सिंह काकरान, धमेंद्र कुमार, नितिन चौधरी, आदित्य त्यागी, राजीव शर्मा, विनोद शर्मा, बिंदर कुमार, आलोक शिशौदिया, प्रेरणा त्यागी, नदीम अहमद, सुनील चौधरी, राहुल चौधरी, हरवेंद्र चौधरी आदि अधिवक्ता रालोद में शामिल हुए हैं। जिलाध्यक्ष धमेंद्र राठी ने कहा कि रालोद किसानों, मजदूरों और गरीबों की समस्याओं को लेकर लड़ाई लडऩे वाली पार्टी है। पार्टी में शामिल अधिवताओं के साथ मिलकर पार्टी कार्यकर्ता किसानों और मजदूरों की आवाज उठाते रहेंगे। भाजपा की तानाशाही चरम पर है। ऐसे में शासन प्रशासन की सत्ता परस्त नीतियों के विरोध में रालोद कार्यकर्ता मजबूती से डटे हुए है। पूरी ताकत से चुनाव लड़ा जाएगा। इस दौरान प्रदीप त्यागी, राहुल चौधरी रजापुर व अमित चौधरी आदि रालोद नेता उपस्थित रहे।