महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव पर कोरोनायोद्धा होंगे सम्मन्नित: फतह चंद गोयल

-महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में वैश्य अग्रवाल सभा देगा अपना योगदान

गजियाबाद। वैश्य अग्रवाल सभा द्वारा लोहिया नगर स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में 7 अक्टूबर को शाम 5 बजे अग्रसेन जयंती का आयोजन किया जाएगा। कोरोनाकाल में अपनी जान की परवाह किए बगैर जनमानस का परिचय देने वाले कोरोना योद्धा चिकित्सक, चिकित्साकर्मी, समाजसेवी आदि को जिन्होंने पीडि़तों को चिकित्सा सेवा ,भोजन वितरण, ऑक्सीजन सिलेंडर, अस्पताल तक पहुंचाने में मदद की उन्हें सम्मन्नित किया जाएगा।

मंगलवार को राजनगर स्थित रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान अध्यक्ष फतह चंद गोयल ने मुख्य संयोजिका डॉ. सपना बंसल, महामंत्री सुभाष गर्ग, महेश चंद वरिष्ठउपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार केसरवानी कनिष्ठ उपाध्यक्ष, राजकुमार पंसारी मंत्री, योगेश गर्ग कोषाध्यक्ष, सदस्य अनिल गर्ग, आर.के. गोविल, संतोष सिंघल, सांसद प्रतिनिधि देवेन्द्र हितकारी, योगेश गोयल, सतीश गुप्ता, बीना सिंघल की मौजूदगी में बताया कि कोरोना काल में अपने परिवार वालों को खोने वाले परिवारों की मदद के लिए वैश्य अग्रवाल सभा के द्वारा महिलाओं को सिलाई मशीन दी जाएगी। जिससे वह आत्मनिर्र्भर बन सकेंं। इसके अलावा 10वी और 12वी कक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले बच्चों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। पूरे देश में सी.ए. में 44वी रैंक प्राप्त एवं एल.एल.बी. के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, राज्य सभा सांसद डॉ.अनिल अग्रवाल ,एमएलसी दिनेश गोयल, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त व्यापारी कल्याण बोर्डके चेयरमैन रविकांत गर्ग उपस्थित रहेंगे। नीरज गर्ग, नानक चंद गोयल, सीमा गोयल, सुनील वाष्र्णेय अन्य संयोजक होंगे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सपना बंसल दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर द्वारा किया जाएगा। महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव के दौरान महाराजा अग्रसेन के जीवन से जुड़े विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएगें। महाराजा अग्रसेन के जीवन पर बनी स्वरचित डाक्यूमेंट्री का भी प्रदर्शन एल.ई.डी. के माध्यम से किया जाएगा। कार्यक्रम में डांडिया नाइट का भी आयोजन किया गया है। इंडियन आइडियल में हिस्सा ले चुकीं चेतना भारद्वाज डांडिया नाइट का आकर्षण रहेंगी।