स्थानीय प्रशासन से की मदद की अपील
उदय भूमि ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर।
श्रद्धालुओ को सुरक्षा व सुविधा मुहैया कराए जाने को लेकर तीर्थ पुरोहितो समाज ने ब्रजघाट स्थित कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से गंगा घाट पर आने वाले श्रद्धालुओ की सुरक्षा व सुविधा देंने को लेकर मदद की अपील की है। पुरोहित समाज के अध्यक्ष राजकुमार लालू ने बताया की गंगा नगरी ब्रजघाट पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब सहित प्रदेश के गाजियाबाद, मोदीनगर, बागपत, बडौत, मुज्जफरनागर, शामली सहित दूर दराज से आने वाले श्रद्धालु गंगा घाट पर अस्थि विसर्जन, मुंडन संस्कार, पिण्ड दान आदि धार्मिक अनुष्ठान के लिए आते है। श्रद्धालुओं को यहां पर सुविधा व सुरक्षा मुहैया कराना प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है। स्थानीय लोगो द्वारा श्रद्धालु से अभद्रता की जा रही जिससे तीर्थ नगरी बदनाम हो रही है। पुरोहित वर्ग ने प्रशासन से मदद की अपील की है। इस मौके योगेंद्र पहलवान,श्यामसुंदर शर्मा, अमित शुक्ला, आदित्य शर्मा,महेश मिश्रा, दीपक शर्मा,अरुण शर्मा,आदी लोग मौजूद रहे।
















