भाकियू भानू के राष्ट्रीय संरक्षण बने प्रेम सिंह नागर

उदय भूमि ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने सिंभावली क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी प्रेम सिंह नागर को संगठन का राष्ट्रीय संरक्षण मनोनित किया। संगठन के जिलाध्यक्ष पवन हुंण, सूभीश त्यागी, जितेंद्र नागर, अजय त्यागी ने उनको मनोनित होने पर बधाई दी। वहीं प्रेम सिंह नागर ने कहा कि जिस विश्वास से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उनको इस पद पर जिम्मेदारी दी है। वहीं पद की गरिमा को ध्यान में रखकर किसानों के हर सुख दुख में सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा किसानों की आवाज को उठाई जाएगी साथ ही जल्द ही गन्ना भुगतान को लेकर रणनीति भी बनाई जाएगी।