भाईयों ने गला दबाकर कर दी बहन की हत्या बदनामी का था डर

कैला भट्टा इस्लामनगर गली नंबर-4 में हुई गुलफ्शा (20) की हत्या उसी के भाइयों ने ही की थी। एक भाई ने तकिया से उस मुंह दबाया और दूसरे ने छोटी बहन को पकड़ा। जिससे उसे कोई बचा नही सकें। इस दौरान उसकी मां भी आसपास थी। गुलफ्शा के प्रेम संबध का राज खुलने पर बदनामी के डर से भाईयों ने मिल कर उसे मौत के घाट उतार दिया। क्योंकि गुरुवार सुबह मृतिका व उसका प्रेमी कोर्ट मैरिज करने वाले थे।

गाजियाबाद। घंटाघर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात कैला भट्टा इस्लामनगर गली नंबर-4 में हुई गुलफ्शा (20) की हत्या उसी के भाइयों ने ही की थी। एक भाई ने तकिया से उस मुंह दबाया और दूसरे ने छोटी बहन को पकड़ा। जिससे उसे कोई बचा नही सकें। इस दौरान उसकी मां भी आसपास थी। गुलफ्शा के प्रेम संबध का राज खुलने पर बदनामी के डर से भाईयों ने मिल कर उसे मौत के घाट उतार दिया। क्योंकि गुरुवार सुबह मृतिका व उसका प्रेमी कोर्ट मैरिज करने वाले थे। पुलिस ने उसके दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है।

जहां दोनों भाईयों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि परिवार की बेइज्जती न हो, इसलिए उन्होंने बहन को तकिये से मुंह दबाकर मार डाला। हत्या की घटना का खुलासा प्रेमी ने ऑडियो क्लिप के आधार पर किया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के कैला भट्टा इस्लामनगर गली नंबर-4 में शमशीद नामक महिला अपने दो बेटों और दो बेटियों के साथ रहती है। गुरुवार रात करीब सवा तीन बजे 20 वर्षीय बेटी गुलफ्शा की मौत हो गई। परिजन इसे नेचुरल डेथ बताकर गुलफ्शा के शव को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच गुलफ्शा का बॉयफ्रेंड समीर पुलिस लेकर वहां पहुंच गया और हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत की। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई है।

घंटाघर कोतवाली प्रभारी अमित खारी ने बताया कि मृतका के दोनों भाई तौहीद और मोहीद की गिरफ्तारी कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना आया है, क्योंकि गुलफ्शा की हत्या तकिये से मुंह दबाकर की गई थी। एक भाई ने तकिये से मुंह दबाकर हत्या की, जबकि दूसरे भाई ने दूसरी बहन को पकड़ा, जो गुलफ्शा को बचाने का प्रयास कर रही थी। मां शमशीद भी मौके पर मौजूद थी। हत्या में उसका क्या रोल रहा, इस पर पुलिस जांच कर रही है। गुलफ्शा के प्रेमी समीर सलमानी ने नगर कोतवाली में इस संबंध में उसकी मां और दोनों भाइयों पर हत्या का केस दर्ज कराया है।