उदय भूमि ब्यूरो
बरेली। मिशन 2022 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी। वहीं जनता यूनाइटेड दल के कार्यकर्ताओं ने भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में लोगों से संपर्क किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह पटेल एवं जिला महामन्त्री ऋषिपाल गंगवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों से मिले और उनकी समस्या सुनी। जिला महामंत्री ऋषिपाल गंगवार ने बताया कि हम लोगों ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से सुना और समस्या को दूर करने का वायदा भी किया। कहा कि जन समस्या जनप्रतिनिधि की समस्या होती है। जन प्रतिनिधियों को जन समस्याओं को दूर करना चाहिए। उनके सामने भी कई तरह की समस्याएं सामने आईं। उन समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर समस्या दूर की जाएगी।
















