अपराधियों के विरोध में मोदी-योगी को महिलाओं ने भेजे पत्र
उदय भूमि ब्यूरो
हापुड़।
उत्तर प्रदेश में निरंतर हो रहे महिला अपराधों के विरोध में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम महिलाओं के हस्ताक्षर युक्त कार्ड शहर के पोस्ट ऑफिस की पत्र-पेटियों में डालें। महिला प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा मोनिका शर्मा के नेतृत्व में जनपद हापुड़ में यह अभियान चलाया गया महिला कांग्रेस अध्यक्षा मोनिका शर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश में महिलाओं और छोटी बच्चियों के प्रति अपराध रोकने के नाम नहीं ले रहा है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले भाजपा के नेता खुद घटना में लिप्त पाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सर्वाधिक बलात्कार, हत्या और यौन शोषण के अपराध के मामले देखने को मिल रहे हैं। लेकिन देश और प्रदेश की सरकार अपराधियों को पर लगाम लगाने में निरंतर विफल साबित हो रही है। उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी भारत और प्रदेश सरकार से मांग करती है। कि देश और प्रदेश में अपराधों को रोकने के लिए कड़े से कड़ा कानून बनाया जाए जिससे अपराधी अपराध करने से पहले सौ बार सोचे विचार करें। अपराध करने वाले अपराधियों को सिर्फ और सिर्फ फांसी की सजा होनी चाहिए। अभियान में अंकित शर्मा, नरेश कुमार भाटी, रघुवीर सिंह एडवोकेट, शाईस्ता, कुसुमलता, सविता गौतम, सुनीता, शशि बाला, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, अमित आदि लोग उपस्थित रहे।
















