नगर निगम ने चलाया प्लास्टिक मुक्त अभियान

-विजय नगर में जब्त की एक क्विंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक, 15 हजार का वसूला जुर्माना

गाजियाबाद। प्लास्टिक का इस्तेमाल खतरनाक है। सिंगल यूज प्लास्टिक प्रकृति और सेहत दोनों के लिए नुकसानदायक है। यही वजह है कि सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्णतया प्रतिबंधित किए जाने के बाद पूरे देश में इसका इस्तेमाल बंद कर दिया गया। नगर निगम लगातार प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाकर लोगों को जागरुक करने के साथ कार्यवाही भी कर रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को विजयनगर जोन के अंतर्गत सम्राट चौक मार्केट एरिया में अभियान चलाया गया। जिसमें लगभग 15000 जुर्माना वसूलते हुए एक क्विंटल प्लास्टिक को जब्त किया गया। शहर के अन्य क्षेत्रों में भी वृहद स्तर पर अभियान चलाया गया। जिसमें प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध जन जागरूकता फैलाई जा रही है।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने में जुटा हुआ है। नगर निगम द्वारा शहर वासियों के साथ-साथ मुख्य रूप से दुकानदारों से भी लगातार अपील कर रहा है कि वह प्लास्टिक की पॉलिथीन में ना दें तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक को पूर्णतया त्यागने के लिए भी कहा गया। जोनल प्रभारी विवेक त्रिपाठी ने बताया नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध कार्यवाही लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसमें माता कॉलोनी सम्राट चौक पर अभियान चलाया गया। प्लास्टिक के डिस्पोजल में अन्य सामग्री को जब्त किया गया। साथ ही अन्य दुकानदारों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की गई।

शहर में जागरूकता के लिए नगर निगम लगातार अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रहा है। नगर निगम के इस अभियान में कई सामाजिक संस्थाएं फ्लेक्स से बने हुए खेलों को घर-घर पहुंचने का कार्य कर रही है। जिसमें साथी फाउंडेशन द्वारा भी स्लम एरिया में जाकर शहर को जागरूक करते हुए प्रतिबंधित प्लास्टिक त्यागने के लिए अपील की जा रही है। आरडब्ल्यूए पदाधिकारी भी नगर निगम का सहयोग कर रहे हैं।  डोर टू डोर जाकर सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने की अपील की जा रही है।